भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यावसायिक शिखर सम्मेलन

प्रश्न-29-30 अप्रैल, 2018 के मध्य भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यावसायिक शिखर सम्मेलन कहां संपन्न हुआ?
(a) नई दिल्ली
(b) केपटाउन
(c) जोहान्सबर्ग
(d) मुंबई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29-30 अप्रैल, 2018 के मध्य भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यावसायिक शिखर सम्मेलन (India-South Africa Bussiness Summit) जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में संपन्न हुआ।
  • इस शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने किया।
  • उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के व्यापार एवं उद्योग मंत्री डॉ. राब डेविस और स्वाजीलैंड, बोत्सवाना एवं लेसोथो के मंत्रियों से भेंट की।
  • इस अवसर पर सुरेश प्रभु ने कहा कि यह सम्मेलन लाभप्रद साबित होगा और भारत एवं दक्षिण अफ्रीका अगले कुछ वर्षों में तेज विकास के पथ पर अग्रसर हो जाएंगे।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=72031
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179071