प्रश्न – 9 जनवरी, 2026 को भारत जलवायु मंच-2026 का आयोजन कहां किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) देहरादून
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 जनवरी ,2026 को भारत जलवायु मंच-2026 का आयोजन कहां किया गया
- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने इसका उद्घाटन किया
- इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां सौर मॉड्यूल, बैटरी निर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन घटकों, इलेक्ट्रोलाइजर और हरित ईंधन में बड़े पैमाने पर महत्वपूर्ण निवेश कर रही हैं, जबकि स्टार्टअप जलवायु डेटा, ऊर्जा दक्षता और अपशिष्ट प्रबंधन में नवाचार को गति दे रहे हैं।
- द एनर्जी एंड रिसोर्सेज़ इंस्टिट्यूट (TERI) ने इस दौरान अपनी एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट “भारत का पीवी विनिर्माण और इसके रणनीतिक निर्णायक मोड़ (India’s PV Manufacturing & Its Strategic Inflection Points)” जारी की।
- यह रिपोर्ट भारत की राष्ट्रीय क्लीनटेक विनिर्माण कार्यान्वयन योजना (National Cleantech Manufacturing Implementation Plan) के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर जारी की गई, जिसमें वरिष्ठ सरकारी नेतृत्व, वैश्विक संस्थान, उद्योग जगत और वित्तीय क्षेत्र के प्रमुख हितधारक उपस्थित थे।
- इस अवसर पर टेरी की महानिदेशक डॉ. विभा धवन भी उपस्थित रहीं।
- यह रिपोर्ट भारत के सौर फोटोवोल्टिक (PV) विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का रणनीतिक मूल्यांकन प्रस्तुत करती है तथा पूरी मूल्य श्रृंखला में भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक नीतिगत, वित्तीय और औद्योगिक हस्तक्षेपों को रेखांकित करती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2212945®=3&lang=2