फुल स्केल एक्टिवली कूल्ड लॉन्ग ड्यूरेशन स्क्रैमजेट इंजन का सफल ग्राउंड परीक्षण

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 9 जनवरी, 2026 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने फुल स्केल एक्टिवली कूल्ड लॉन्ग ड्यूरेशन स्क्रैमजेट इंजन का सफल ग्राउंड परीक्षण किया
  2. हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल विस्तारित अवधि तक ध्वनि की गति से पांच गुना (6,100 किमी/घंटा से अधिक) गति से उड़ने में सक्षम है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 9 जनवरी, 2026 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने फुल स्केल एक्टिवली कूल्ड लॉन्ग ड्यूरेशन स्क्रैमजेट इंजन का सफल ग्राउंड परीक्षण किया
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला, रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने अपनी अत्याधुनिक स्क्रैमजेट कनेक्ट पाइप टेस्ट (एससीपीटी) केंद्र में इसका सफल परीक्षण किया
  • इसमें 12 मिनट से अधिक का रन टाइम हासिल किया गया।
  • यह महत्वपूर्ण उपलब्धि 25 अप्रैल, 2025 को पिछले दीर्घावधि सबस्केल परीक्षण पर आधारित है, जो हाइपरसोनिक मिसाइलों के विकास में महत्वपूर्ण कदम है।
  • इस सफल परीक्षण से भारत ने उन्नत एयरोस्पेस क्षमताओं में अग्रणी स्थान हासिल कर लिया है।
  • हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल विस्तारित अवधि तक ध्वनि की गति से पांच गुना (6,100 किमी/घंटा से अधिक) गति से उड़ने में सक्षम है।
  • यह उल्लेखनीय उपलब्धि अत्याधुनिक एयर-ब्रीदिंग इंजन के माध्यम से हासिल की जाती है, जो दीर्घावधि उड़ान को बनाए रखने के लिए सुपरसोनिक कंबशन का उपयोग करता है।
  • एससीपीटी केंद्र में किए गए ग्राउंड परीक्षण ने उन्नत स्क्रैमजेट कंबस्टर के डिजाइन के साथ-साथ अत्याधुनिक परीक्षण केंद्र की क्षमताओं को सफलतापूर्वक मान्य किया है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2213038&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/drdo-conducts-successful-ground-test-of-full-scale-actively-cooled-long-duration-scramjet-engine-for-hypersonic-missile-programme