प्रश्न-दिसंबर‚ 2021 में जारी भारत कौशल रिपोर्ट 2022 के अनुसार सर्वाधिक रोजगार प्रदान करने वाला राज्य कौन सा है?
(a) दिल्ली
(b) हरियाणा
(c) महाराष्ट्र
(d) गुजरात
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- दिसंबर‚ 2021 में भारत कौशल रिपोर्ट (INDIA SKILL REPORT)-2022 को ‘व्हीबॉक्स’ द्वारा जारी किया गया।
- व्हीबाक्स द्वारा जारी इस रिपोर्ट का यह 9वां संस्करण है‚ जिसका विषय (THEME) ‘री-इंजीनियरिंग एजुकेशन एंड स्किलिंग-बिल्डिंग फॉर द फ्यूचर ऑफ वर्क’ है।
- रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र राज्य रोजगार प्रदान करने वाले राज्यों में शीर्ष स्थान पर है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और केरल का स्थान है।
- उच्चतम रोजगार प्रदान करने वाले राज्य-
- रैंक राज्य रोजगार
1 महाराष्ट्र 66.1
2 उत्तर प्रदेश-65.2
3 केरल 64.2
4 पश्चिम बंगाल 63.8
- उच्चतम रोजगार प्रदान करने वाले शहर-
रैंक शहर रोजगार %
1 पुणे (महाराष्ट्र ) 78.11
2 लखनऊ (उत्तर प्रदेश) 74.32
3 त्रिवेंद्रम (केरल) 66.48
4 कोलकाता (प. बंगाल) 57.16
- पुरुष बनाम महिला रोजगार भागीदारी दर काम पर भागीदारी % रोजगार%
2021 2022 2021 2022
पुरुषों 64 67.2 34.26 45.97
महिला 36 32.8 41.25
- भारत के समग्र रोजगार योग्यता में सुधार हुआ है‚ जिसमें पिछले वर्ष 2021 में 45.9% की तुलना में वर्ष 2022 में 46.2% छात्र रोजगार योग्य पाए गए हैं।
- हालांकि यह वृद्धि 2021 की तुलना में कम है‚ जो वर्ष‚ 2019 में 47.38 प्रतिशत भारतीय प्रतिभा रोजगार पाने योग्य थी जो 2016 के पश्चात अब तक सबसे अधिकतम प्रतिशत रहा है।
- अधिकांश रोजगार योग्य छात्र बीटेक या बीई डिग्री धारक हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में बीटेक और बीई पास करने वाले 55.15 प्रतिशत छात्र रोजगार योग्य हैं।
- वर्ष 2022 में एमबीए डिग्री धारक 55.09 प्रतिशत रोजगार के योग्य हैं।
- रिपोर्ट से पता चलता है कि वर्ष 2022 में पॉलिटेव्निâक डिग्री धारक 21.43% के साथ सबसे कम रोजगार योग्य छात्र प्रतिभा है और इसके बाद 29.3 प्रतिशत के साथ MCA डिग्री धारक दूसरे स्थान पर है।
- रिपोर्ट के अनुसार बीटेक और एमबीए सबसे अधिक रोजगार योग्य डिग्री है।
- रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न सेक्टरों में बीएफएसआई‚ सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर आईटी और इंटरनेट व्यवसाय ने वर्ष 2021 में सबसे अधिक लोगों को रोजगार दिया है।
- इसके अलावा वर्ष 2022 में इंटरनेट बिजनेस‚ सॉफ्टवेयर‚ हार्डवेयर और आईटी‚ फार्मा और बीएफएसआई शीर्ष रोजगार प्रदाता क्षेत्र होंगे।
- इसके तहत ऑटोमेशन और स्मार्ट मशीन वर्ष 2030 तक 20 मिलियन से अधिक नौकरियों की जगह ले सकती हैं।
- वर्ष 2022 तक लगभग 133 मिलियन से अधिक नए रोजगार सृजित होंगे।
- उच्चतम रोजगार योग्य आयु वर्ग की पहचान 22 से 25 वर्ष के बीच की गई है।
- इसमें महाराष्ट्र‚ उत्तर प्रदेश‚ केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में सबसे अधिक रोजगार योग्य युवा आते हैं।
- जबकि नौकरी प्रदान करने वाले (हायरिंग लिस्ट) राज्यों में महाराष्ट्र‚ कर्नाटक और तमिलनाडु सबसे ऊपर है।
- 624 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच यह अनुमान लगाया गया है कि भारत की 45% आबादी इंटरनेट का उपयोग करती है‚ जिसमें भारतीय औसतन 2.5 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करते हैं।
- ध्यातव्य है कि भारत कौशल रिपोर्ट 2022 को AICTE (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) AIU (एशोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज)‚ CII (भारतीय उद्योग परिसंघ)‚ सनस्टोन एडुवर्सिटी और UNDP (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम)‚ MSDE (कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय)‚ ASAP (अतिरिक्त कौशल अधिग्रहण कार्यक्रम) केरल के साथ साझेदारी में व्हीबॉक्स द्वारा जारी किया गया।
लेखक-अभिषेक मिश्र
संबंधित लिंक भी देखें…