अटल नवाचार उपलब्धि संस्थान रैंकिंग‚ 2021

प्रश्न-29 दिसंबर‚ 2021 को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने वर्चुअल माध्यम से अटल नवाचार संस्थान उपलब्धि रैंकिंग‚ 2021 जारी की। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस रैंकिंग का पहला संस्करण वर्ष 2019 में लांच किया गया था।
(ii) इसमें केंद्र द्वारा वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (जैसे आईआईटी‚ एनआईटी आदि) की श्रेणी में आईआईटी मद्रास को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(iii) राज्य विश्वविद्यालय एवं डीम्ड विश्वविद्यालय (सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों की श्र्रेणी में पंजाब यूनिवर्सिटी को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 29 दिसंबर‚ 2021 को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने ‘अटल नवाचार उपलब्धि रैंकिंग’ (ARIIA: Atal Ranking of Institutions on Innovation Achievements), 2021 जारी किया।
  • ARIIA शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की एक संयुक्त पहल है।
  • यह छात्रों और शिक्षकों के मध्य नवाचार‚ स्टार्टअप और उद्यमिता विकास से संबंधित संकेतकों के बारे में देश के उच्च शिक्षण संस्थानों को व्यवस्थित ढंग से रैंकिंग प्रदान करता है।
  • इसके अलावा‚ यह पेटेंट दाखिल करने और स्वीकृत करने‚ पंजीकृत छात्रों और फैकल्टी स्टार्टअप्स की संख्या‚ इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स द्वारा धन जुटाने‚ नवाचार और उद्यमिता आदि को बढ़ावा देने के लिए संस्थानों द्वारा सृजित विशेष बुनियादी ढांचे आदि जैसे मापदंडों के बारे में संस्थानों का महत्वपूर्ण रूप से मूल्यांकन करती है।
  • इसका पहला संस्करण वर्ष 2019 में लांच किया गया था।
  • ARIIA-2021 के तहत प्रतिभागी संस्थानों को दो प्रमुख श्रेणियों में वर्गीकृत करता है-
(i) तकनीकी (ii) गैर तकनीकी 
  • तकनीकी श्रेणी में 5 उप-श्रेणियां हैं-
1. केंद्र द्वारा वित्तपोषित संस्थान (CFTIs)‚ केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान
2.राज्य विश्वविद्यालय एवं डीम्ड विश्वविद्यालय (सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त)
3. सरकारी कॉलेज/संस्थान (सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त)
4. विश्वविद्यालय एवं डीम्ड विश्वविद्यालय (स्व-वित्तपोषित/निजी)
5. निजी कॉलेज/संस्थान (स्व-वित्तपोषित/निजी) 
  • नई शुरू की गई गैर-तकनीकी श्रेणी के उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) को 2 उप-श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है-
1. केंद्र द्वारा वित्तपोषित संस्थान (CFIs)/केंद्रीय विश्वविद्यालय/राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (गैर तकनीकी)
2. सामान्य (गैर-तकनीकी) 
  • ARIIA-2021 के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं-
  • केंद्र द्वारा वित्तपोषित संस्थानों/केंद्रीय विश्वविद्यालय/राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (तकनीकी) की श्रेणी में शीर्ष स्थान पाने वाले 5 संस्थान इस प्रकार हैं-
1. आईआईटी मद्रास‚ तमिलनाडु
2. आईआईटी बॉम्बे‚ महाराष्ट्र
3. आईआईटी दिल्ली‚ दिल्ली
4. आईआईटी कानपुर‚ उत्तर प्रदेश 
5. आईआईटी रूड़की‚ उत्तराखंड
  • इसी श्रेणी में प्रयागराज (उ.प्र.) स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान को 10वां स्थान प्राप्त हुआ।
  • राज्य विश्वविद्यालय एवं डीम्ड विश्वविद्यालय (सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त) (तकनीकी) की श्रेणी में शीर्ष 5 संस्थान इस प्रकार हैं-
1. पंजाब विश्वविद्यालय‚ पंजाब 
2. दिल्ली टेव्नâोलॉजिकल विश्वविद्यालय दिल्ली 
3. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेव्नâोलॉजी‚ दिल्ली
4. चौधरी चरन सिंह हरियाणा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी‚ हरियाणा 
5. अविनाशीलिंगम इंस्टीट्यूट फॉर होम साइंस एंड हायर एजूकेशन फॉर वूमन‚ तमिलनाडु
  • सरकारी कॉलेज/संस्थान (सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त)‚ (तकनीकी) की श्रेणी में शीर्ष 3 संस्थान इस प्रकार हैं-
1. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे महाराष्ट्र
2. पीएसजी कॉलेज ऑफ टेव्नâोलॉजी‚ तमिलनाडु
3. एल.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग‚ गुजरात
  • विश्वविद्यालय/डीम्ड विश्वविद्यालय (स्ववित्तपोषित/निजी) तकनीकी की श्रेणी में 3 शीर्ष संस्थान इस प्रकार हैं-
1. कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेव्नâोलॉजी खोरधा‚ ओडिशा 
2. चितकारा यूनिवर्सिटी‚ पंजाब
3. लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी पंजाब
  • निजी कॉलेज/संस्थान (स्ववित्त-पोषित/निजी) (तकनीकी) की श्रेणी में शीर्ष 3 संस्थान इस प्रकार हैं-
1. जी.एच. रायसोनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग‚ महाराष्ट्र
2. आर.एम.के. इंजीनियरिंग कॉलेज‚ तमिलनाडु 
3. KIET ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस‚ उत्तर प्रदेश
  • केंद्र द्वारा वित्तपोषित संस्थानों/केंद्रीय विश्वविद्यालय/राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (गैर तकनीकी) की श्रेणी में शीर्ष 2 संस्थान हैं-
  1. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी‚ दिल्ली
  2. आईआईएम कोझिकोड‚ केरल
  • सामान्य (गैर-तकनीकी) की श्रेणी में शीर्ष 3 संस्थान इस प्रकार हैं-
1. इंटरप्रेन्यो शिप‚ डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया‚ गुजरात
2. श्री नारायण कॉलेज‚ केरल
3. महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी‚ केरल 

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ariia.gov.in/pdf/ARIIA2021RankingReport.pdf

https://www.ariia.gov.in/