भारत को मिला सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 का दर्जा

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों में से क्या सही है/हैं?

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (SAT1) का दर्जा दिया।
  2. यह दर्जा प्राप्त करने वाला भारत एशिया का प्रथम देश है।
  3. इस सूची में शामिल होने के बाद भारत, अमेरिका से संवेदनशील हथियार प्राप्त कर सकता है।

सही विकल्प का चयन कीजिए।
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान और दक्षिण कोरिया के बाद भारत को सामरिक व्यापार प्राधिकरण-1 (SAT-1) सूची में शामिल करने का निर्णय लिया है।
  • भारत संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा एसटीए-1 सूची में शामिल होने वाला 37वां देश है। साथ ही भारत यह दर्जा पाने वाला दक्षिण एशिया का पहला और पूरे एशिया का तीसरा देश है।
  • यू.एस. चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की ओर से 30 जुलाई को आयोजित पहले भारत-प्रशांत बिजनेस फोरम में अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस ने भारत को एसटीए-1 का दर्जा देने की घोषणा की थी।
  • गौरतलब है कि अमेरिका ने केवल उन देशों को एसटीए-1 सूची में रखा है जो चार निर्यात नियंत्रण व्यवस्था के सदस्य हैं। मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR), वासेनर व्यवस्था, ऑस्ट्रेलिया समूह और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG)।
  • भारत एनएसजी को छोड़कर उपर्युक्त सभी का सदस्य है। इसी को देखते हुए ट्रम्प प्रशासन ने भारत को इस सूची में शामिल करने का निर्णय लिया है।
  • सामरिक व्यापार प्राधिकरण अमेरिका से बिना किसी लाइसेंस के अत्याधुनिक और संवेदनशील हथियारों के निर्यात की अनुमति देता है।
  • भारत के लिए यह दर्जा बहुत लाभदायक सिद्ध होगा एवं भारत अब आसानी से अमेरिका से संवेदनशील हथियारों को खरीद पाएगा।

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/business/Economy/india-third-asian-nation-to-get-sta-1-status-from-us/article24603607.ece
https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/foreign-trade/us-granting-sta-1-status-to-india-is-a-big-rebuff-to-china/articleshow/65221296.cms