भारत केसरी दंगल 2017

mausam khatri won bharat kesari 2017

प्रश्न-भारत केसरी दंगल-2017 का आयोजन किस राज्य में किया गया?
(a) पंजाब
(b) हरियाणा
(c) राजस्थान
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 मार्च, 2017 को हरियाणा राज्य सरकार के खेल एवं युवा मामले के विभाग द्वारा अम्बाला में भारत केसरी दंगल, 2017 प्रारंभ किया गया।
  • यह प्रतियोगिता स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस (23 मार्च) की याद में आयोजित की जाती है।
  • इस वर्ष की प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों हरियाणा, रेलवे, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान ने हिस्सा लिया।
  • प्रत्येक टीम में 10 खिलाड़ी (5 पुरुष और 5 महिला) होते हैं, जो 10 अलग-अलग भार वर्ग में चुनौती पेश करते हैं।
  • इस प्रतियोगिता में विजेता को 1 करोड़ रु., उपविजेता को 50 लाख रु. और द्वितीय उपविजेता (Second Runner up) को 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
  • यह प्रतियेागिता फ्री-स्टाइल वर्ग में खेली जाती है।
  • विभिन्न वर्गों में फाइनल के विजेता एवं उप-विजेता इस प्रकार हैं-
  • महिला वर्ग
  • 48 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की रितु फोगाट ने महाराष्ट्र की नंदिनी सोलंकी को हराया।
  • 53 किलोग्राम भारवर्ग में रेलवे की विनेश फोगाट ने हरियाणा की पिंकी को हराया।
  • 58 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की पूजा ढांडा ने रेलवे की सरिता मोर को हराया।
  • 63 किलोग्राम भारवर्ग में रेलवे की रितु मलिक ने हरियाणा की संगीता फोगाट को हराया।
  • 69 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली की दिव्या काकरान ने हरियाणा की पिंकी को हराया।
  • पुरुष वर्ग
  • 57 किलोग्राम भारवर्ग में यूपी के संदीप तोमर ने हरियाणा के अमित दहिया को हराया।
  • 65 किलोग्राम भार वर्ग में रेलवे के बजरंग पूनिया ने यूपी के मनोज कुमार को हराया।
  • 74 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के जितेंद्र ने रेलवे के प्रवीण राणा को हराया।
  • 86 किलोग्राम भारवर्ग में रेलवे के पवन ने दिल्ली के दीपक हो हराया।
  • 97 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के मौसम खत्री ने रेलवे के कृष्ण को हराया।

संबंधित लिंक
http://www.sarkaridunia.in/bharat-kesari-dangal-2017-indias-biggest-malefemale-free-style-kushti-contest/
http://www.jagran.com/haryana/ambala-haryana-girls-show-wrestling-15733698.html
http://www.bhaskar.com/news/HAR-HIS-OMC-pooja-dhanda-win-bharat-kesari-dangal-news-hindi-5557825-PHO.html
http://thenewsindia.net/%E0%A4%97%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%BF-%E0%A4%AA%E0%A4%B5%E0%A4%A8-%E0%A4%AC%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AD/