प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) अक्टूबर 2025 में, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा बिहार की गोगाबील झील को आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महत्व के रामसर स्थल के रूप में घोषित किया गया।
(b) गोगाबील झील बिहार के कटिहार जिले में स्थित है।
(c) गोगाबील झील की घोषणा के बाद भारत में कुल 94 रामसर स्थल हो गए।
(d) बिहार अब 8 रामसर स्थलों के साथ भारत में चौथे स्थान पर है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अक्टूबर, 2025 में, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा बिहार की गोगाबील झील को आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय महत्व के रामसर कन्वेंशन स्थल के रूप में नामित किया गया है।
- गोगाबील झील बिहार के कटिहार जिले में स्थित है।
- इसी के साथ अब भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त रामसर स्थलों की कुल संख्या 94 हो गई है।
- इसके साथ ही बिहार में अब छह रामसर स्थल हो गए हैं।
- छह रामसर स्थलों के साथ बिहार तमिलनाडु (20 स्थल) और उत्तर प्रदेश ((10 स्थल) के बाद भारत में तीसरे स्थान पर है।
- नवीनतम परिवर्धन के साथ, भारत दक्षिण एशिया में सबसे अधिक रामसर स्थलों का स्वामी है और एशिया में पहले स्थान पर है , जबकि विश्व स्तर पर, यूनाइटेड किंगडम ब्रिटेन (176 स्थल) और मैक्सिको (144 स्थल) के बाद तीसरे स्थान पर है।
- कटिहार जिले में, गंगा और महानंदा नदियों के बीच स्थित, गोगाबील झील को बिहार का पहला सामुदायिक अभ्यारण्य होने का गौरव प्राप्त है, जिसका प्रबंधन स्थानीय समुदायों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…