पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड

प्रश्न – दिल्ली सरकार द्वारा 2 नवंबर 2025 को आरंभ की गई ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(a) महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करना
(b) महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सेवाओं से जोड़ना
(c) युवाओं को डिजिटल शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराना
(d) वृद्ध नागरिकों के लिए पेंशन एवं बीमा सुविधा सुनिश्चित करना
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 नवंबर, 2025 को दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की शुरुआत की है।
  • इस पहल का उद्देश्य दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए मुफ्त और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है।
  • इस नई योजना के तहत, 12 वर्ष से अधिक आयु की बेटियां, बहनें और माताएं अब राजधानी भर में मुफ्त यात्रा का आनंद ले सकेंगी।
  • यह स्मार्ट कार्ड पुरानी पिंक-पेपर टिकट प्रणाली की जगह लेता है और इसे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) ढांचे के तहत जारी किया जाता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livemint.com/news/india/delhi-govt-launches-pink-saheli-smart-card-who-can-avail-how-to-register-and-all-you-need-to-know-11762086883938.html