प्रश्न – दक्षिण तटीय रेलवे (एससीओआर) जोन के संदर्भ में कौन – सा कथन सही नहीं है?
(a) इस जोन में दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के तीन मौजूदा प्रभाग -गुंटकल, गुंटूर और विजयवाड़ा शामिल होंगे।
(b) इसका मुख्यालय विशाखापत्तनम में होगा।
(c) इसका मुख्यालय विजयवाड़ा में होगा।
(d) यह 1 जून, 2026 से प्रभावी होगा।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 मई, 2026 को रेल मंत्रालय ने एक राजपत्र अधिसूचना जारी की, जिसके तहत दक्षिण तटीय रेलवे (एससीओआर) जोन का गठन किया गया है।
- यह भारत का 18 वां रेलवे ज़ोन होगा।
- इस रेलवे ज़ोन का मुख्यालय विशाखापत्तनम में होगा।
- यह नया रेलवे जोन 1 जून, 2026 से प्रभावी होगा।
- यह नया जोन पूर्वी तट रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के कुछ हिस्सों को मिलाकर बनाया गया है।
- सरकार ने यह निर्णय रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 3 की उप-धारा (4) के तहत लिया है।
- इस जोन में दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के तीन मौजूदा प्रभाग -गुंटकल, गुंटूर और विजयवाड़ा और पूर्वी तट रेलवे के पुनर्गठित वाल्टेयर प्रभाग से निर्मित एक नया प्रभाग, जिसका नाम विशाखापत्तनम प्रभाग है ,शामिल होंगे।
- वर्तमान वाल्टेयर डिवीजन का विभाजन किया जा रहा है। एक भाग नए विशाखापत्तनम डिवीजन का मुख्य हिस्सा बनेगा, जबकि शेष भाग पूर्वी तट रेलवे के अंतर्गत नया रायगड़ा डिवीजन बनेगा।
- इसी अधिसूचना के तहत पूर्वी तट रेलवे के अंतर्गत एक नया रायगड़ा में एक नया मंडल भी गठित किया गया है।
- यह भी 1 जून, 2026 से प्रभावी होगा।
- पूर्व तट रेलवे जिसका मुख्यालय भुवनेश्वर में है, अब संबलपुर मंडल, पुनर्गठित खुर्दा रोड मंडल और नए रायगड़ा में एक नया मंडल के साथ काम करेगा।
- दक्षिण मध्य रेलवे, जिसका मुख्यालय सिकंदराबाद में है, अब मौजूदा हैदराबाद और नांदेड़ मंडल के साथ पुनर्गठित सिकंदराबाद मंडल को ामिल करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…