भारत का पहला सार्वजनिक स्लीप डेटा बेस लॉन्च

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. जून, 2025 में भारतीय राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS) ने इस्कीमिक स्ट्रोक (Ischemic Stroke) रोगियों के लिए भारत का पहला ओपन-एक्सेस (Open Access) नींद डेटाबेस सार्वजनिक किया था।
  2. यह एशिया का पहला ओपन-एक्सेस डेटाबेस है, जो इस्केमिक स्ट्रोक रोगियों की रात्रिकालीन नींद पर आधारित है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
    (a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
    (c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • जून, 2025 में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया गया iSLEEPS इस्कीमिक स्ट्रोक (Ischemic Stroke) रोगियों के लिए भारत का पहला ओपन-एक्सेस (Open Access) नींद डेटाबेस सार्वजनिक किया था।
  • यह एशिया का पहला ओपन-एक्सेस डेटाबेस है, जो इस्केमिक स्ट्रोक रोगियों की रात्रिकालीन नींद पर आधारित है।
  • यह डेटाबेस भारतीय राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS), बेंगलुरु तथा अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), हैदराबाद के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किया गया है।
  • इस डेटासेट का नाम iSLEEPS (Polysomnography Dataset for Sleep Analysis in Ischemic Stroke Patients – है। इसका हिन्‍दी अर्थ इस्कीमिक स्ट्रोक रोगियों में नींद के विश्लेषण हेतु पॉलीसोम्नोग्राफी डेटासेट है।
  • इस डेटासेट का प्रकाशन Nature Portfolio की Scientific Data पत्रिका में हुआ है।
  • इस डेटासेट में 100 रात्रिकालीन पॉलीसोम्नोग्राफी (Polysomnography – PSG) रिकॉर्डिंग शामिल हैं।
  • यह डेटा सितंबर 2018 से दिसंबर 2021 के बीच NIMHANS में एकत्र किया गया।
  • सभी रिकॉर्डिंग American Academy of Sleep Medicine (AASM) 2017 Guidelines के अनुसार एनोटेट की गई हैं।
  • डेटासेट में नींद के चरण, श्वसन घटनाएँ, ऑक्सीजन की कमी (Desaturation), आवधिक अंग-गतियाँ (Periodic Limb Movements) तथा नैदानिक जानकारी शामिल है।
  • इसका उद्देश्य स्ट्रोक के बाद होने वाले नींद संबंधी विकारों पर शोध को बढ़ावा देना है। प्रतिभागियों की औसत आयु 50.5 + 12.0 वर्ष थी।
  • यह डेटाबेस स्ट्रोक के बाद की देखभाल (Post-Stroke Care) और पुनर्वास में सुधार करने में सहायक होगा।
  • अध्ययन के अनुसार 70–80% स्ट्रोक रोगियों में किसी-न-किसी प्रकार का Sleep-Disordered Breathing (SDB) पाया जाता है।
  • डेटासेट में शामिल 100 मरीजों में 23 महिलाएँ और 77 पुरुष थे।
  • प्रतिभागियों की औसत 50.5+12.0 वर्ष थी
  • साथ ही इस अध्ययन में 38% मरीजों में गंभीर (Severe), 23% में मध्यम (Moderate) और 24% में हल्का (Mild) Sleep Apnea पाया गया।
  • अतः केवल 15% प्रतिभागियों में नींद के दौरान सामान्य श्वसन पाया गया।
  • डेटाबेस में EEG, EOG, EMG, ECG, Airflow, Oxygen Saturation, Respiratory Effort और Body Position जैसे बहुआयामी संकेत दर्ज किए गए।
  • लॉन्ग शॉर्ट-टर्म मेमोरी
  • AI आधारित मूल्यांकन में लॉन्ग शॉर्ट-टर्म मेमोरी (LSTM – Long Short-Term Memory) मॉडल ने 74.7% की सर्वाधिक सटीकता प्राप्त की।
  • इसके बाद ट्रांसफॉर्मर मॉडल (67.4%) और कनवोल्यूशनल न्यूरल नेटवर्क (61.7%) का स्थान रहा।
  • इस परियोजना के प्रमुख शोधकर्ताओं में डॉ. श्रीजीतेश पी.आर. (NIMHANS) और एस. बापी राजू (IIIT हैदराबाद) शामिल हैं।
  • डेटासेट को अनाम (Anonymized) रूप में Research एवं Education हेतु सार्वजनिक रिपॉजिटरी पर उपलब्ध कराया गया है।
  • इसे चीन, बेल्जियम, हांगकांग, अमेरिका सहित 9 देशों के 20 संगठनों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है।
  • यह डेटाबेस AI आधारित निदान, Sleep Medicine Research, Stroke Recovery तथा नई स्क्रीनिंग तकनीकों के विकास में उपयोगी होगा।
  • पॉलीसोम्नोग्राफी (PSG) को नींद संबंधी विकारों के अध्ययन का Gold Standard Test माना जाता है।
  • Obstructive Sleep Apnea (OSA) का समय पर उपचार दोबारा स्ट्रोक (Recurrent Stroke) के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/karnataka/nimhans-opens-indias-first-public-sleep-database-for-stroke-patients/article71174428.ece