प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- 6 जुलाई, 2026 को उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो अध्ययन से निकटवर्ती आकाशगंगाओं में कमजोर रूप से सक्रिय (Faint Active) सुपरमैसिव ब्लैक होल की छिपी हुई आबादी का पता चला है।
- इस अध्ययन में 280 निकटवर्ती आकाशगंगाओं का अवलोकन किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 जुलाई, 2026 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) में उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो अध्ययन से निकटवर्ती आकाशगंगाओं में कमजोर रूप से सक्रिय (Faint Active) सुपरमैसिव ब्लैक होल की छिपी हुई आबादी का पता चला है।
- उल्लेखनीय है कि इस अध्ययन में 280 निकटवर्ती आकाशगंगाओं का अवलोकन किया गया।
- इसके अध्ययन के लिए e-MERLIN (Enhanced Multi-Element Radio Linked Interferometer Network) रेडियो सरणी का उपयोग किया गया।
- अध्ययन में पालोमर (Palomar) नमूने से चयनित आकाशगंगाओं का विश्लेषण किया गया।
- शोध में लगभग 25% (एक-चौथाई) आकाशगंगाओं के केंद्रों से सघन रेडियो उत्सर्जन का पता चला।
- यह रेडियो उत्सर्जन कमजोर रूप से पदार्थ संचय (Low Accretion) करने वाले सुपरमैसिव ब्लैक होल की उपस्थिति का संकेत देता है।
- अधिकांश खोजे गए स्रोत अत्यंत सघन (Compact) पाए गए, जबकि कुछ में जेट जैसी रेडियो संरचनाएँ देखी गईं।
- अध्ययन में रेडियो आँकड़ों की पुष्टि नासा की चंद्रा एक्स-रे वेधशाला (Chandra X-ray Observatory) के एक्स-रे डेटा से की गई।
- संयुक्त विश्लेषण से सिद्ध हुआ कि उत्सर्जन का स्रोत सक्रिय सुपरमैसिव ब्लैक होल हैं, न कि तारा निर्माण या सुपरनोवा अवशेष।
- अध्ययन से संकेत मिलता है कि मंद (Low-Level) ब्लैक होल गतिविधि वर्तमान ब्रह्मांड में ब्लैक होल की वृद्धि का प्रमुख तरीका हो सकती है।
- यह अध्ययन निकटवर्ती आकाशगंगाओं में मंद ब्लैक होल गतिविधि की पहचान करने वाले सबसे बड़े उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो सर्वेक्षणों में से एक है।
- यह शोध Monthly Notices of the Royal Astronomical Society (MNRAS) पत्रिका में प्रकाशित हुआ।
- अध्ययन में भारत के भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (Indian Institute of Astrophysics, IIA) के डॉ. अरु बेरी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है।
- ब्लैक होल से निकलने वाले जेट एवं बहिर्वाह आकाशगंगाओं में तारा निर्माण दर तथा दीर्घकालिक विकास को प्रभावित करते हैं।
- अध्ययन ने सिद्ध किया कि उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो प्रेक्षण पारंपरिक सर्वेक्षणों में छिपे कमजोर सक्रिय ब्लैक होल की पहचान के लिए अत्यंत प्रभावी हैं।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2281654®=3&lang=1