भारत का पहला जल, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई क्षेत्र को समर्पित सामाजिक बॉन्ड

प्रश्न – नाबकिसान फाइनेंस लिमिटेड द्वारा सूचीबद्ध जल, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई क्षेत्र को समर्पित सामाजिक बॉन्ड के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसे 1 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय शेयर बाज़ार (एनएसई) में सूचीबद्ध किया गया।
(b) इस निर्गम को 1.8 गुना अभिदान प्राप्त हुआ और कंपनी ने 180 करोड़ रुपये जुटाए।
(c) बॉन्ड की अवधि पाँच वर्ष तथा निर्धारित ब्याज दर 8.10 प्रतिशत है।
(d) वाटर डॉट ऑर्ग ने इस पहल में ऋण-साख रेटिंग संस्था के रूप में सहयोग दिया।
उत्तर- (d)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 1 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की सहायक कंपनी नाबकिसान फाइनेंस लिमिटेड ने मुंबई स्थित राष्ट्रीय शेयर बाज़ार (एनएसई) में भारत का पहला जल, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ+सफाई क्षेत्र को समर्पित सामाजिक बॉन्ड सूचीबद्ध किया।
  • निवेशकों की उत्साहजनक भागीदारी के कारण इस बॉन्‍ड निर्गम को 1.8 गुना अभिदान प्राप्त हुआ और कंपनी ने 180 करोड़ रुपये जुटाए।
  • इस बॉन्ड की अवधि पाँच वर्ष तथा निर्धारित ब्याज दर 8.10 प्रतिशत है।
  • इस बॉन्ड की परिपक्वता अवधि सितंबर, 2031 तक है।
  • इसे क्रिसिल और केयर, दोनों संस्थाओं से एएए श्रेणी की स्थिर ऋण-साख रेटिंग प्राप्त हुई है, जो सर्वोच्च घरेलू ऋण-साख श्रेणी है।
  • जुटाई गई धनराशि का उपयोग ग्रामीण एवं सुविधाओं से वंचित समुदायों में सुरक्षित जल, स्वच्छता और व्यक्तिगत साफ-सफाई संबंधी सुविधाओं की पहुँच बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य, आजीविका और जीवन-स्तर में सुधार करना है। इस पहल में वाटर डॉट ऑर्ग ने तकनीकी सलाहकार एवं ज्ञान साझेदार के रूप में सहयोग दिया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indianweb2.com/2026/10/indias-first-wash-bond-raises-180-crore.html