प्रश्न – फ्री-स्पेस क्वांटम कुंजी वितरण (QKD) लिंक के सफल प्रदर्शन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- क्यूएनयू लैब्स ने BISAG-N और आईआईटी गांधीनगर के सहयोग से 5.56 किलोमीटर दूरी पर इस लिंक का सफल प्रदर्शन किया।
- परीक्षण में क्वांटम बिट त्रुटि दर 5 प्रतिशत से कम तथा सुरक्षित कुंजियों की उत्पादन दर 230–260 बिट प्रति सेकंड रही।
- तैयार कुंजियों को BISAG-N के ‘वैदिक कवच’ मंच से जोड़कर परीक्षण संदेशों का कूटलेखन और कूटवाचन किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3
उत्तर- (d)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 27–28 सितंबर, 2026 की रात क्यूएनयू लैब्स (QNu Labs) ने भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) और आईआईटी गांधीनगर के सहयोग से 5.56 किलोमीटर दूरी पर फ्री-स्पेस क्वांटम कुंजी वितरण (QKD) लिंक का सफल प्रदर्शन किया।
- यह संचार लिंक BISAG-N और आईआईटी गांधीनगर के बीच स्थापित किया गया।
- परीक्षण में क्वांटम बिट त्रुटि दर 5 प्रतिशत से कम रही तथा सुरक्षित कुंजियों का उत्पादन 230–260 बिट प्रति सेकंड की दर से हुआ।
- इसमें क्यूएनयू लैब्स के ‘आर्मोस’ QKD उपकरण और लक्ष्य निर्धारण, अधिग्रहण एवं अनुसरण (PAT) प्रणाली का उपयोग किया गया।
- तैयार कुंजियों को BISAG-N के ‘वैदिक कवच’ मंच से जोड़कर परीक्षण संदेशों का सफल कूटलेखन और कूटवाचन किया गया।
- यह उपलब्धि लंबी दूरी और उपग्रह आधारित सुरक्षित क्वांटम संचार के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.ap7am.com/en/137037/india-achieves-556-km-free-space-quantum-key-distribution-link