प्रश्न-11 फरवरी‚ 2021 को भारत के किस संस्था और कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (CSIRO) का भारत-ऑस्ट्रेलिया सर्वâुलर इकोनॉमी हैकाथॉन‚ 2021 शुरू हुआ?
(a) दूरसंचार विभाग
(b) नीति आयोग का अटल नवप्रवर्तन मिशन
(c) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
(d) परमाणु ऊर्जा विभाग
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 11 फरवरी‚ 2021 को नीति आयोग को अटल नवप्रवर्तन मिशन (AIM) और ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी‚ कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च आर्गेनाइजेशन ने ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया सर्कुलर इकोनॉमी हैकाथॉन’ शुरू किया।
- भारत के माननीय प्रधानमंत्री और ऑस्ट्रेलिया के माननीय प्रधानमंत्री के बीच 4 जून‚ 2020 को वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर बैठक में आई-एसीई संयुक्त हैकाथॉन का विचार आया था।
- इसमें दोनों देशों के बीच साझा सर्कुलर इकोनॉमी इनोवेशन की पहल करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई थी।
- दोनों देशों से प्राप्त हुए एक हजार से अधिक आवेदनों की गहन जांच प्रक्रिया के बाद शीर्ष 80 आवेदनों का इस अनोखे हैकाथॉन के लिए चयन किया गया जिसमें दोनों देशों के छात्र और स्टार्ट अप प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सर्कुलर इकोनॉमी को प्रोत्साहित करने के लिए नवोन्मेषी कदमों पर मिलकर काम करेंगे।
- उदाहरण के तौर पर पैकेजिंग का कचरा कम करने के लिए पैकेजिंग क्षेत्र में‚ खाद्य आपूर्ति श्रंृखला में बर्बादी रोकने में‚ प्लास्टिक कचरा कम करने में अवसरों का सृजन और संवेदनशील ऊर्जा धातु और ई-वेस्ट की रिसाइक्लिंग में नवोन्मेष।
- 11 फरवरी‚ 2021 को अंतिम प्रस्तुतियों का कार्यक्रम निर्धारित रहा और दोनों देशों के विशेषज्ञों की निर्णायक समिति द्वारा उनका मूल्यांकन किया गया।
- आई-एसीई हैकाथॉन की कुल पुरस्कार राशि 56 लाख रुपये है।
- अटल नवप्रवर्तन मिशन (एआईएम) के बारे में
- नीति आयोग का अटल नवप्रवर्तन मिशन (एआईएम) देश में नवोन्मेष और उद्यमिता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार का प्रमुख उपक्रम है।
- इस उद्देश्य से एआईएम ने विभिन्न हितधारकों की आवश्यकता की पूर्ति के लिए नवोन्मेष को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रमों की शुरूआत की है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://alumni.csiro.au/events/india-australia-circular-economy-hackathon/