प्रश्न-10 फरवरी‚ 2021 को हयात रेजेंसी होटल‚ मुंबई में संपन्न फेमिना मिस इंडिया‚ 2020 का खिताब किसने जीता?
(a) मानसा वाराणसी
(b) मान्या सिंह
(c) खुशी मिश्रा
(d) मनिका शिवोकंड
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 10 फरवरी‚ 2021 को 57वें फेमिना मिस इंडिया‚ 2020 सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन हयात रेजेंसी होटल‚ मुंबई में संपन्न हुआ।
- इस प्रतियोगिता में तेलंगाना की मानसा वाराणसी (Manasa Varansi) ने फेमिना मिस इंडिया‚ 2020 का खिताब जीता।
- उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह को इस प्रतियोगिता में उपविजेता (First Runner- up) घोषित किया गया।
- प्रतियोगिता में फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 का खिताब हरियाणा की मनिका सियोकंड (Mankika Sheokand) को दिया गया।
- इस प्रतियोगिता में 31 प्रतियोगियों ने भाग लिया था।
- इस प्रतियोगिता का आयोजन बेनेट कोलमैन एंड कंपनी द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘फेमिना’ द्वारा किया जाता है।
- ज्ञातव्य है कि ‘फेमिना मिस इंडिया 2019’ का खिताब राजस्थान की सुमन राव ने जीता था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…