भारत ऑस्ट्रेलिया ग्रुप में शामिल

India admitted to Australia Group

प्रश्न-19 जनवरी, 2018 को भारत औपचारिक रूप से ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (AG) का सदस्य बना। इस समूह का उद्देश्य है-
(a) रासायनिक और जैविक हथियारों के प्रसार को नियंत्रित करना
(b) परमाणु प्रसार को नियंत्रित करना
(c) चिकित्सा प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना
(d) कृषि प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19 जनवरी, 2018 को भारत औपचारिक रूप से ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (AG) का 43वां सदस्य बना।
  • यह देशों का सहकारी और स्वैच्छिक, समूह है जो उन सामग्रियों, उपकरणों और प्रौद्योगिकियों के प्रसार को रोकने के लिए काम कर रहा है जो रासायनिक और जैविक हथियारों के विकास या अधिग्रहण में योगदान दे सकता है।
  • गौरतलब है कि भारत वर्ष 2016 में मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR) में तथा वर्ष 2017 में वासेनार समूह में शामिल हुआ था।
  • ज्ञातव्य है कि ऑस्ट्रेलिया समूह विभिन्न देशों का एक अनौपचारिक समूह है (इसमें अब यूरोपीय आयोग भी जुड़ गया है) जिसकी स्थापना वर्ष 1985 में (वर्ष 1984 में इराक द्वारा रासायनिक हथियारों का प्रयोग करने के बाद) हुई थी।
  • इसका उद्देश्य सदस्य देशों द्वारा उन निर्यातों को नियंत्रित किए जाने की आवश्यकता है जिससे रासायनिक और जैविक हथियारों के प्रसार को रोका जा सके।

संबंधित लिंक
http://www.australiagroup.net/en/objectives.html
http://www.thehindu.com/news/national/indias-entry-into-elite-nuclear-groups-reaffirms-its-non-proliferation-commitments-modi/article22481003.ece
http://www.thehindu.com/news/national/india-admitted-to-australia-group/article22475433.ece