प्रश्न-हाल ही में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिफेंस एक्सपो इंडिया, 2018 (DEFEXPO INDIA, 2018) का आयोजन कहां करने की घोषणा की?
(a) विशाखापत्तनम
(b) चेन्नई
(c) तिरूवनंतपुरम
(d) कोच्चि
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 18 जनवरी, 2018 को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय रक्षा प्रदर्शनी ‘डिफेंस एक्सपो इंडिया, 2018’ (DEFEXPO INDIA, 2018) का आयोजन चेन्नई, तमिलनाडु में करने की घोषणा की।
- थल, नौसेना और आंतरिक होमलैंड की सुरक्षा प्रणाली पर आधारित यह दसवीं प्रदर्शनी होगी।
- इस द्विवार्षिक एक्सपो का आयोजन 11-14 अप्रैल, 2018 के मध्य किया जाएगा।
- ध्यातव्य है कि चेन्नई में आयोजित होने वाला यह पहला डिफेंस एक्सपो है।
- इससे पूर्व 28-31 मार्च, 2016 के मध्य 9वां ‘डिफेंस एक्सपो इंडिया’ गोवा में आयोजित किया गया था जो आयोजित सभी एक्सपो में सबसे बड़ा एक्सपो था।
संबंधित लिंक
http://www.defexpoindia.in/
https://timesofindia.indiatimes.com/city/chennai/chennai-to-host-international-defence-expo/articleshow/62553858.cms
http://www.pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1471095