प्रश्न – 6-8 जून 2026 के मध्य भारत और अफगानिस्तान के बीच कएमात्र टेस्ट मैचों की श्रृंखला के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
(i) भारत ने एक मात्र टेस्ट मैच जीत लिया।
(ii) 1 एक मात्र टेस्ट मैच में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को पारी और 300 रनों के अंतर से हराया,जो भारतीय टीम के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।
(iii) इस टेस्ट में 28 रन बनाने वाले और 7 विकेट लेने वाले भारत के मानव सुथार प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए।
(iv) मानव सुथार का यह दूसरा टेस्ट मैच था।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सहीं है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i),(ii) एवं (iii)
(c) केवल (i),(ii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6-8 जून 2026 के मध्य भारत और अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट मैच भारत में खेला गया।
- भारत ने यह एक मात्र टेस्ट जीतकर श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।
- यह एक मात्र टेस्ट मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला गया
- इस एक मात्र टेस्ट मैच में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को पारी और 300 रनों के अंतर से हराया,जो भारतीय टीम के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।
- भारत ने अपनी पहली पारी शुभमन गिल (126), के एल राहुल (100), साई सुदर्शन (81) और ऋषभ पंत (81) की बदौलत 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी। – मानव सुथार ने छह विकेट लेते हुए मेहमान टीम की पहली पारी केवल 152 के स्कोर पर ही समेट दी थी।
- इसके बाद भारत ने फॉलोऑन देने का निर्णय लिया और दूसरी पारी में भी अफ़ग़ानिस्तान 112 रन पर ऑलआउट हो गई।
- दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए और मानव सुथार ने एक विकेट हासिल किया।
- इस टेस्ट में 28 रन बनाने वाले और 7 विकेट लेने वाले भारत के मानव सुथार प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए।
- मानव सुथार का यह पदार्पण टेस्ट मैच था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.ipl.com/series/afghanistan-tour-of-india-2026-129938/matches