प्रश्न – प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप, 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. 4 से 8 जून, 2026 तक इसका आयोजन अहमदाबाद, गुजरात के ईकेए एरीना में किया गया।
- भारतीय खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 114 पदक (102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य) जीते।
- इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 से 8 जून, 2026 तक प्रथम विश्व योगासन स्पोट्स चैंपियनशिप, 2026 का आयोजन अहमदाबाद, गुजरात के ईकेए एरीना (Eka Arena) में किया गया।
- इसका आयोजन ‘योगासन भारत’ (Yogasana Bharat), वर्ल्ड योगासन बॉडी और भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सहयोग से किया गया।
- 4 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का वर्चुअल उद्घाटन किया था।
- इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में 79 देशों के 522 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
- इस चैंपियनशिप में पारंपरिक योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, आर्टिस्टिक ग्रुप और रिदमिक पेयर इवेंट्स का आयोजन किया गया।
- एथलीटों ने फॉरवर्ड बेंड, बैक बेंड, ट्विस्टिंग बॉडी, हैंड बैलेंस, लेग बैलेंस और सुपाइन स्पर्धाओं सहित विशेष श्रेणियों में भी प्रतिस्पर्धा की।
- कुल 31 देशों ने कम से कम एक पदक जीता, जबकि 10 देशों ने कम से कम एक स्वर्ण पदक हासिल किया।
- भारत ने प्रतियोगिता में 122 खिलाड़ियों का दल उतारा था।
- भारतीय खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 114 पदक (102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य) जीते।
- भारत पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
- जापान 3 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
- अर्जेंटीना ने नबीला बर्राजा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत तीसरा स्थान हासिल किया, जो 2 स्वर्ण और 3 रजत पदकों के साथ चैंपियनशिप की सबसे सफल एथलीट बनकर उभरीं।
- नेपाल पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा, लेकिन कुल पदकों की संख्या के मामले में दूसरा सबसे सफल देश रहा।
- नेपाल ने 1 स्वर्ण, 36 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 52 पदक जीते।
- उज्बेकिस्तान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 25 पदक जीते, जिसमें 1 स्वर्ण, 13 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/world-yogasana-championship-2026-report-medal-tally