प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारतीय रेलवे की वित्त वर्ष 2025–26 (19 नवम्बर 2025 तक) की माल ढुलाई स्थिति के संदर्भ में तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है?
(a) भारतीय रेलवे ने 19 नवम्बर 2025 तक कुल 1 अरब टन से अधिक, लगभग 1020 मिलियन टन माल ढोया।
(b) प्रतिदिन औसत माल लोडिंग 4.4 मिलियन टन रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।
(c) लौह अयस्क (Iron Ore) लगभग 92 मिलियन टन के साथ दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा।
(d) “बुल्क सीमेंट टर्मिनल नीति” और कंटेनर आधारित थोक सीमेंट परिवहन की दरों का तर्कसंगतीकरण हाल की प्रमुख नीतिगत पहलें हैं।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025–26 में देश की आर्थिक मजबूती को रेखांकित करते हुए एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है।
- इस वर्ष कुल माल ढुलाई 19 नवम्बर तक 1 अरब टन (1 Billion Tonne) का आँकड़ा पार कर 1020 मिलियन टन (MT) तक पहुँच गई है।
- कोयला 505 मिलियन टन के साथ सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना हुआ है, इसके बाद लौह अयस्क (115 मिलियन टन), सीमेंट (92 मिलियन टन), कंटेनर व्यापार (59 मिलियन टन), कच्चा लोहा और तैयार इस्पात (47 मिलियन टन), उर्वरक (42 मिलियन टन), खनिज तेल (32 मिलियन टन), खाद्यान्न (30 मिलियन टन), इस्पात संयंत्रों के लिए कच्चा माल (लगभग 20 मिलियन टन), और शेष अन्य वस्तुएँ (74 मिलियन टन) हैं।
- प्रतिदिन लगभग 4.4 मिलियन टन की निरंतर लोडिंग जो पिछले वर्ष के 4.2 मिलियन टन से अधिक है, संचालन प्रणाली की विश्वसनीयता और दक्षता का प्रमाण है।
- अप्रैल से अक्टूबर, 2025 का आंकड़ा भी इसी उत्साहजनक रुझान को दर्शाता है।
- इस अवधि में 935.1 मिलियन टन की लोडिंग दर्ज की गई, जो बीते वर्ष की 906.9 मिलियन टन तुलना में स्पष्ट वृद्धि है।
- विशेष रूप से सीमेंट क्षेत्र में हाल की नीतिगत पहलें उल्लेखनीय हैं।
- “बुल्क सीमेंट टर्मिनल नीति” तथा कंटेनर आधारित थोक सीमेंट परिवहन की दरों का तर्कसंगतीकरण, दोनों ही कदम देशभर में आधारभूत ढाँचे के निर्माण को तेज़ तथा अधिक किफायती बनाने की दिशा में उठाए गए सुधार हैं।
- इससे न केवल उद्योग जगत को राहत मिलेगी, बल्कि अंतिम उपभोक्ता तक भी सामग्रियों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…