प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन उपर्युक्त पायज़ोइलेक्ट्रिक नैनोकॉम्पोज़िट शोध के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) टंग्स्टन ट्राइऑक्साइड (WO3) नैनोफ्लावर संरचना का अत्यधिक नकारात्मक ज़ीटा विभव पॉलीविनाइलिडीन फ्लोराइड (PVDF) पॉलिमर में β-phase के निर्माण को प्रोत्साहित करता है, जिससे ऊर्जा-संग्रहण दक्षता बढ़ती है।
(b) अध्ययन में एक ही नैनोफिलर की चार अलग-अलग आकृतियों का परीक्षण किया गया, जिनमें नैनोफ्लावर संरचना ने PVDF के साथ सबसे कमजोर इंटरफेसियली बंधन (interfacial interaction) प्रदर्शित किया।
(c) यह नैनोकॉम्पोज़िट आधारित पायज़ोइलेक्ट्रिक तकनीक हृदय गति, नाड़ी और श्वसन जैसी गतिविधियों से उत्पन्न बायोमैकेनिकल ऊर्जा को रियल-टाइम मॉनिटरिंग हेतु विद्युत संकेतों में बदल सकती है।
(d) यह शोध एसीएस एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक मैटेरियल्स में प्रकाशित हुआ और इसे DST-समर्थित CeNS बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने विकसित किया।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- वैज्ञानिकों ने एक अभिनव पायज़ोइलेक्ट्रिक (Piezoelectric) उपकरण विकसित किया है, जिसे फूलनुमा संरचना (flower-shaped) वाले टंग्स्टन ट्राइऑक्साइड (WO3) नैनोमैटेरियल और पॉलीविनाइलिडीन फ्लोराइड (PVDF) पॉलिमर मैट्रिक्स से बने नैनोकॉम्पोज़िट के उपयोग से तैयार किया गया है।
- यह तकनीक लचीले, वेयरेबल, उच्च दक्षता वाले ऊर्जा-संग्रहण और दाब-संवेदन उपकरणों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- दैनिक गतिविधियों से उत्पन्न यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने की क्षमता को लेकर वैज्ञानिक लंबे समय से अनुसंधान कर रहे हैं।
- इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, शोधकर्ताओं ने नई विधियों की खोज और उनके अनुकूलन पर ध्यान केंद्रित किया है।
- डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST) के अधीन स्वायत्त संस्थान सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (सीईएनएस) , बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने पॉलिमर और नैनोमैटेरियल के बीच परस्पर क्रियाओं का व्यवस्थित अध्ययन किया।
- अनुसंधान में एक ही नैनोफिलर को चार भिन्न आकृतियों (morphologies) में परखा गया।
- इनमें फूलनुमा (nanoflower) संरचना वाली सामग्री ने पॉलीविनाइलिडीन फ्लोराइड (PVDF) पॉलिमर के साथ सबसे प्रभावी अंतःक्रिया दिखाई।
- इस संरचना में सबसे अधिक सतही आवेश (ज़ीटा विभव: -58.4 mV) पाया गया, जो उच्च पायज़ोइलेक्ट्रिक फेज़ के निर्माण में सहायक रहा।
- ऊर्जा उत्पादन को अधिकतम करने के लिए, वैज्ञानिकों ने पॉलीविनाइलिडीन फ्लोराइड (PVDF) मैट्रिक्स में नैनोफिलर की आदर्श सांद्रता निर्धारित करने हेतु कई प्रोटोटाइप उपकरण तैयार किए और उनकी ऊर्जा-संग्रहण क्षमता का परीक्षण किया।
- इस व्यवस्थित अध्ययन से यह भी स्पष्ट हुआ कि किस प्रकार के नैनोकण पायज़ोइलेक्ट्रिक पॉलिमर की दक्षता में वृद्धि कर सकते हैं।
- यह अध्ययन (एसीएस एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक मैटेरियल्स में प्रकाशित) दर्शाता है कि इस तरह के नैनोकॉम्पोज़िट आधारित उपकरणों का उपयोग रियल-टाइम बायोमेडिकल मॉनिटरिंग में किया जा सकता है।
- ये उपकरण शरीर की क्षुद्र से लेकर प्रमुख गतिविधियों – जैसे हार्टबीट, नाड़ी, श्वसन, चलना आदि से उत्पन्न बायोमैकेनिकल ऊर्जा को विद्युत संकेतों में परिवर्तित कर सकते हैं।
- इन संकेतों का उपयोग मरीज की शारीरिक गतिविधियों की निगरानी के लिए किया जा सकता है, वह भी बिना किसी बाहरी विद्युत स्रोत के।
- यह शोध टीम (अंकुर वर्मा, प्रिथा दत्ता, निलय अवस्थी, डॉ. अशुतोष के. सिंह और डॉ. सी. के. सुभाष) के अनुसार यह तकनीक आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं, ऊर्जा-संग्रहण और स्मार्ट कपड़ों (smart textiles) के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन ला सकती है।
- लचीलापन, उच्च संवेदनशीलता और ऊर्जा दक्षता इस प्रणाली को अगली पीढ़ी के वेयरेबल गैजेट्स और चिकित्सा उपकरणों के लिए आदर्श बनाती है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://dst.gov.in/flexible-piezoelectric-nanocomposites-developed-biomedical-and-wearable-sensors