प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे की स्थापना वर्ष 1956 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।
(b) सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान (SRFTI) को वर्ष 1995 में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्थान के रूप में स्थापित किया गया।
(c) वर्ष 2017 में, भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने FTII के छह स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों को मास्टर डिग्री के समकक्ष मान्यता दी थी।
(d)वर्ष 1971 में, ‘फिल्म इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ का नाम बदलकर ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (FTII) कर दिया गया था।
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 अप्रैल, 2025 को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे और सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई), कोलकाता को डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय के रूप में अधिसूचित किया।
- यह निर्णय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) अधिनियम, 1956 की धारा 3 के अनुरूप लिया गया है।
- यह दर्जा मिलने से दोनों संस्थान डॉक्टरेट, अनुसंधान और नवीन शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने में सक्षम होंगे।
- वे एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग में भी भाग लेंगे और अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) के साथ एकीकरण करेंगे।
- एफटीआईआई (FTII) की स्थापना भारत सरकार ने वर्ष 1960 में पुणे में स्थित पूर्ववर्ती प्रभात स्टूडियो के परिसर में की थी।
- पहले इसे ‘फिल्म इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता था और यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय का एक विभाग था।
- वर्ष 1971 में, इसका नाम बदलकर ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (FTII) कर दिया गया और जल्द ही इसने भारत के सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन के लिए सेवा में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए।
- टेलीविजन प्रशिक्षण शाखा, जो पहले नई दिल्ली में संचालित होती थी, वर्ष 1974 में पुणे स्थानांतरित हो गई।
- इसके बाद, संस्थान पूरी तरह से सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा सहायता प्राप्त संस्थान बन गया।
- वर्ष 2017 में, भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने संस्थान के छह स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों को मास्टर डिग्री के समकक्ष मान्यता प्रदान की थी।
- कोलकाता में स्थित और महान निर्देशक सत्यजीत रे के नाम पर स्थापित, सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) भारत सरकार द्वारा वर्ष 1995 में एक स्वायत्त शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित किया गया था, जो सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…