प्रश्न – ‘आईआईएसआर सूर्या’ किस फसल की एक नई किस्म है?
(a) मिर्च (b) हल्दी
(c) धनिया (d) जीरा
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- हाल ही में भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) ने हल्के रंग की एक नई हल्दी किस्म ‘सूर्या’ विकसित की है।
- इसे विशेष रूप से मसाला और पाउडर उद्योग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
- सूर्या हल्दी का गूदा हल्के रंग का है, जो उच्च गुणवत्ता वाला हल्दी पाउडर बनाने के लिए उपयुक्त है।
- उच्च उपज: यह किस्म आदर्श परिस्थितियों में प्रति हेक्टेयर 41 टन तक उपज दे सकती है।
- दीर्घ अवधि फसल: इसका फसल चक्र लगभग 9 महीनों का है।
- बेहतर उत्पादन: यह ‘मैदुकुर’ किस्म की तुलना में 20–30% अधिक उपज देती है।
- ‘आईआईएसआर सूर्या’ किस्म को केरल, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में खेती के लिए अनुशंसित किया गया है।
- इस नई किस्म के विकास में दस वर्षों का अनुसंधान लगा, जिसमें प्रमुख वैज्ञानिकों – डी. प्रसाद, एस. आरती, एन.के. लीला, एस. मुकेश शंकर और बी. शशिकुमार – का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…