प्रश्न – 28 दिसंबर,2025 को किस देश की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका ब्रिगिट बार्डोट का निधन हुआ ?
(a) फ्रांस (b) स्पेन
(c) अमेरिका (d) इटली
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 दिसंबर,2025 को फ्रांस की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका ब्रिगिट बार्डोट का निधन हुआ
- उन्हें वर्ष 1956 में फिल्म एंड गॉड क्रिएटेड वुमन से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई थी।
- 1970 के दशक के शुरू में उन्होंने अभिनय से संन्यास ले लिया और राजनीति में सक्रिय हो गईं तथा पशु अधिकारों की मुखर समर्थक बन गईं।
- वे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की ग्लोबल 500 रोल ऑफ ऑनर की सदस्य थीं और उन्हें यूनेस्को तथा पीईटीए (PETA) से कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए थे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…