प्रश्न – 30 दिसंबर, 2025 को किसे इफको साहित्य सम्मान-2025 प्रदान किया गया ?
(a) नासिरा शर्मा (b) डॉ. नलिन विकास
(c) उत्कर्ष शुक्ल (d) मैत्रेयी पुष्पा
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 दिसंबर,2025 को कथाकार मैत्रेयी पुष्पा को इफको साहित्य सम्मान-2025 प्रदान किया गया
- उनकी प्रमुख कृतियों में कहानी-संग्रह ‘चिन्हार’, ‘गोमा हंसती है’, ‘ललमनियां’, ‘समग्र कहानियां’ और उपन्यास ‘इदन्नमम’, ‘अगनपाखी’, ‘अल्मा कबूतरी’, ‘बेतवा बहती रही’, ‘चाक’, ‘फरिश्ते निकले’ जैसे चर्चित नाम शामिल हैं. ‘फैसला’ कहानी पर बनी टेलीफिल्म ‘वसुमती की चिट्ठी’ और ‘इदन्नमम’ पर आधारित धारावाहिक ने भी उनका साहित्य लोगों तक पहुंचाया।
- जबकि इफको युवा साहित्य सम्मान 2025 के लिए अंकिता जैन को ओह रे! किसान पुस्तक के लिए दिया गया
- दोनों रचनाकारों का चयन वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रकांता की अध्यक्षता वाली समिति ने किया, जिसमें नासिरा शर्मा, अनंत विजय, यतीन्द्र मिश्र, उत्कर्ष शुक्ल और डॉ. नलिन विकास शामिल थे।
- भारतीय ग्रामीण जीवन और कृषि संस्कृति पर लिखने वाले रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) ने इस सम्मान की शुरुआत वर्ष 2011 में की थी
- मुख्य साहित्य सम्मान के तहत 11 लाख रुपये, प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र तथा युवा साहित्य सम्मान के अंतर्गत 2.5 लाख रुपये, प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…