ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वायु संस्करण का परीक्षण

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वायु संस्करण का परीक्षण

प्रश्न-8 दिसंबर‚ 2021 को ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल के वायु संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किस लड़ाकू विमान से किया गया?
(a) सुखोई 30 एमके-1
(b) राफेल
(c) तेजस
(d) मिग-29
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 8 दिसंबर‚ 2021 को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वायु संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • यह परीक्षण ओडिशा के तट से दूर एकीकृत परीक्षण रेंज‚ चांदीपुर से सुप सोनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमके-1 से किया गया।
  • इस उल्लेखनीय उड़ान में विमान से लांच की गई मिसाइल ने सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा करने हेतु नियोजित गति प्रक्षेप पथ (ट्रजेक्टरी) का पालन किया।
  • ब्रह्मोस के वायु संस्करण का पिछला परीक्षण जुलाई‚ 2021 में किया गया था।
  • ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल के विकास‚ उत्पादन और विपणन हेतु भारत (डीआरडीओ) और रूस (एनपीओएम) के बीच एक संयुक्त उपक्रम है।
  • ब्रह्मोस एक शक्तिशाली आक्रामक मिसाइल हथियार प्रणाली है‚ जिसे पहले ही सशस्त्र बलों में शामिल किया जा चुका है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1779134