प्रश्न – ब्रह्मा–बीईएमएल रेल मैन्युफैक्चरिंग हब’ मध्य प्रदेश में किस स्थान पर स्थापित किया जाएगा?
(a) उमरिया ग्राम, औबेदुल्लागंज
(b) इटारसी
(c) कटनी
(d) होशंगाबाद
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10अगस्त, 2025 को भारत सरकार ने ‘ब्रह्मा–बीईएमएल रेल मैन्युफैक्चरिंग हब’ का शिलान्यास किया।
- ब्रह्मा–बीईएमएल रेल मैन्युफैक्चरिंग हब की निर्माण लागत 1,800 करोड़ रुपये होगी।
- यह अत्याधुनिक संयंत्र मध्य प्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र के भोजपुर विधानसभा अंतर्गत औबेदुल्लागंज के उमरिया ग्राम में स्थापित होगा।
- यह आधुनिक संयंत्र वंदे भारत व मेट्रो कोच जैसे ट्रेनों के डिजाइन, निर्माण, असेम्बली एवं परीक्षण के साथ-साथ रक्षा उत्पादों के निर्माण की विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा।
- इस यूनिट का नाम सृष्टि के रचयिता ‘ब्रह्मा’ के नाम पर रखा गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…