प्रधानमंत्री द्वारा कर्नाटक में मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रश्न – 10 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटित बंगलुरू मेट्रो फेज-2 की येलो लाइन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(a) इसकी लंबाई लगभग 19 किमी. है।
(b) इसमें कुल 16 स्टेशन हैं।
(c) उद्घाटन के बाद बंगलुरू का परिचालनात्मक मेट्रो नेटवर्क 100किमी. से अधिक हो गया।
(d) इसकी कुल लागत लगभग ₹7,160करोड़ है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बंगलुरु में लगभग 7,160 करोड़ रुपये की लागत वाली बंगलुरू मेट्रो फेज-2 परियोजना की येलो लाइन (आर.वी. रोड/रगिगुड्डा से बोम्मासंद्रा) का उद्घाटन किया।
  • लगभग 19 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो लाइन में 16 स्टेशन हैं।
  • येलो लाइन के उद्घाटन के साथ ही बंगलुरू में परिचालनात्मक मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 96 किलोमीटर से अधिक हो गया है, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
  • इसी अवसर पर प्रधानमंत्री ने 15,610करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बंगलुरू मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला रखी।
  • इस परियोजना की कुल लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक होगी, जिसमें 31 ऊंचे स्टेशन (Elevated Stations) बनाए जाएंगे।
  • यह परियोजना शहर की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करेगी तथा आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक और शैक्षणिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
  • प्रधानमंत्री ने बंगलुरू से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।
  • इनमें बंगलुरू से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-inaugurates-lays-foundation-stone-of-metro-projects-worth-around-rs-22800-crore-in-bengaluru-karnataka

https://www.newsonair.gov.in/hi/pm-modi-stressed-on-making-india-developed-by-2047-with-the-active-cooperation-of-the-countrymen