बेहदीन खलम महोत्सव

BEHDIENKHLAM FESTIVAL
प्रश्न-प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में बेहदीनखलम महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
(a) त्रिपुरा
(b) मेघालय
(c) सिक्किम
(d) नगालैंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 11-14 जुलाई, 2019 के मध्य मेघालय की राजधानी शिलांग से 64 किमी. की दूरी पर स्थित जोवाई में बेहदीनखलम (BehdienKhlam) महोत्सव का आयोजन किया गया।
  • ‘जोवाई’, जैंतिया हिल्स जिले का मुख्यालय है।
  • यह पनार जनजातियों के बीच मनाया जाने वाला एक धार्मिक उत्सव है।
  • यह जैंतिया हिल्स जिले में आदिवासी समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक लोकप्रिय फसल उत्सव भी है।
  • यह उत्सव बुआई खत्म होने के बाद प्रति वर्ष जुलाई माह में मनाया जाता है।
  • बेहदीनखलम का शाब्दिक अर्थ है-बुराईयों को दूर भगाना अर्थात लकड़ी की छड़ियों से शैतान (व्लेग या कॉलरा) को भगाना है।
  • इस उत्सव में चमकीले कागज और बांस से ऊंची संरचनाएं बनाई जाती हैं जिन्हें रॉट्स या रैथ्स कहा जाता है।
  • आस-पास की बुराई से मुक्त होने हेतु प्रत्येक घरों में छतों को बांस के डंडो से पीटा जाता है।  
  • वह फुटबॉल के सदृश एक खेल भी खेलते हैं जिसे डेड लॉकर (Dad-Lawakor) कहा जाता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/travel/things-to-do/all-that-you-need-to-know-about-meghalayas-behdienkhlam-festival/as69856554.cms

http://www.uniindia.com/behdienkhlam-festival-celebrated-in-meghalaya/east/news/1665366.html