प्रश्न-17 अक्टूबर, 2022 को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार, 2022 को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इस वर्ष यह पुरस्कार श्रीलंका के लेखक शेहान करूणातिलक को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
(2) वह यह पुरस्कार जीतने वाले पहले श्रीलंकाई लेखक हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) और (2) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

- शेहान करूणातिलक यह पुरस्कार जीतने वाले दूसरे श्रीलंकाई लेखक हैं।
- इससे पूर्व यह पुरस्कार वर्ष 1992 में माइकल ओंडात्जे ने अपनी कृति ‘द इंग्लिश पेशेंट’ के लिए जीता था।


लेखक-विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://thebookerprizes.com/the-booker-library/prize-years/2022
https://thebookerprizes.com/the-booker-prize/about-the-booker-prize