पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए प्रधामनंत्री की विकास पहल
(पीएम-डिवाइन)

प्रश्न-पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री की विकास पहल (पीएम-डिवाइन) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 12 अक्‍टूबर, 2022 को इस नई योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।
(ii) यह योजना वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक 15वें वित्‍त आयोग के शेष 4 वर्षों के लिए मंजूरी की गई है।
(iii) इस योजना को पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोमर) लागू करेगा।
(iv) चार वर्षों की अवधि में इस योजना की परिव्यय राशि 6,600 करोड़ रुपये है।
उपर्युक्‍त कथनों में कौन-सा/से कथन सही हैं/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (i),(ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्‍त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1867079