बीबी गुरूंग

प्रश्न-28 मार्च‚ 2022 को किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बीबी गुरूंग का निधन हो गया?
(a) मेघालय
(b) सिक्किम
(c) मणिपुर
(d) असम
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 मार्च‚ 2022 को सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री बीबी गुरूंग का निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
  • वह 11 मई‚ 1984 से 24 मई‚ 1984 तक सिक्किम के तीसरे मुख्यमंत्री रहे।
  • सिक्किम के इतिहास में मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सबसे छोटा था।
  • उन्होंने सिक्किम की पहली समाचार आधारित नेपाली पत्रिका ‘‘कंचनजंगा’’ का संपादन किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://sikkim.gov.in/media/press-release/press-info?name=Obituary+note+on+the+demise+of+the+former+Chief+Minister+of+Sikkim%2c+Shri+B.B.Gooroong