प्रश्न – मार्च 2025 में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और आईआईआईटी-हैदराबाद द्वारा शुरू किए गए बायोमेट्रिक चैलेंज के संबंध में निम्न में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह चैलेंज बच्चों के फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण में सुधार के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
(b) प्रतियोगियों को यूआईडीएआई का वास्तविक फील्ड डाटा सीधे अध्ययन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
(c) इस चैलेंज की समय-सीमा 25 मार्च, 2025 से 25 मई, 2025 तक है।
(d) इस चैलेंज में 7.7 लाख रुपये के पुरस्कार और तकनीकी सहयोग का अवसर मिलेगा।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मार्च, 2025 में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और आईआईआईटी-हैदराबाद ने फिंगरप्रिंट एल्गोरिदम में आयु गैर-परिवर्तनीयता का परीक्षण करने के लिए बायोमेट्रिक चैलेंज शुरू किया है।
- इस चैलेंज का उद्देश्य बच्चों के लिए फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण में सुधार करना है।
- बायोमेट्रिक एसडीके बेंचमार्किंग चैलेंज का पहला चरण फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण पर केंद्रित है, जिसमें 5-10 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 1:1 मिलान एल्गोरिदम का परीक्षण किया जाता है।
- इसमें 5-10 वर्ष के बाद अपडेट किए जाते हैं।
- प्रतिभागियों को डेटा साझा नहीं किया जाएगा।
- परीक्षण के लिए पूरी तरह से गुमनाम और सुरक्षित डेटा का उपयोग किया जाएगा।
- दुनिया भर के शोधकर्ता और डेवलपर इस चुनौती में भाग ले सकते हैं और यूआईडीएआई के वास्तविक फील्ड-डाटा पर आधारित मॉडल की सटीकता को बढ़ा सकते हैं।
- इस चैलेंज की अवधि 25 मार्च, 2025 से 25 मई, 2025 तक है।
- इस चैलेंज में 7.7 लाख रुपये (9,000 अमेरिकी डॉलर) के पुरस्कार और बायोमेट्रिक प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने में यूआईडीएआई के साथ सहयोग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
- फिंगरप्रिंट चैलेंज के बाद, यूआईडीएआई द्वारा आईरिस और चेहरे के प्रमाणीकरण के लिए एसडीके बेंचमार्किंग प्रतियोगिता भी शुरू की जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…