एलएसएएम 24 (यार्ड 134)

प्रश्न – 26 मार्च 2025 को भारतीय नौसेना के किस प्रकार के बार्ज को सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, थाणे में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया?
(a) स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर
(b) गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (A.C.T.C.M.) बार्ज
(c) पनडुब्बी बचाव वाहन
(d) कोस्ट गार्ड पेट्रोल वेसल
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 मार्च, 2025 को 26 मार्च 2025 को, थाणे स्थित सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में भारतीय नौसेना के गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (ए.सी.टी.सी.एम.) बार्ज, एलएसएएम 24 (यार्ड 134) को सफलतापूर्वक लांच किया गया।
  • इस अवसर के मुख्य अतिथि कमोडोर राहुल जगत, एसपीएस, सबमरीन ओवरसीइंग टीम (SOT), मुंबई रहे।
  • कुल 11 ए.सी.टी.सी.एम.बार्जों के निर्माण का ठेका 5 मार्च, 2021 को एमएसएमई शिपयार्ड, सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स को सौंपा गया था।
  • ये बार्ज पूरी तरह स्वदेशी डिज़ाइन पर आधारित हैं और भारतीय रजिस्ट्री ऑफ शिपिंग (IRS) तथा भारतीय नौसैनिक विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला (NSTL), विशाखापत्तनम के सहयोग से निर्मित हुए हैं।
  • अब तक 9 बार्ज सफलतापूर्वक भारतीय नौसेना को सौंपे जा चुके हैं और नौसेना की परिचालन गतिविधियों में इनका प्रभावी उपयोग हो रहा है।
  • ये बार्ज नौसेना को गोला-बारूद, टॉरपीडो और मिसाइलों की निर्बाध आपूर्ति में सक्षम बनाते हैं।
  • समुद्री संचालन में लचीलापन और रखरखाव की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2115597 https://www.aeromagasia.com/2025/03/28/indian-navy-launches-10th-ammunition-barge-lsam-24-yard-134/