प्रश्न-31 मई‚ 2021 को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बागवानी के समग्र विकास को सुनिश्चित करने हेतु बागवानी कलस्टर विकास कार्यक्रम (सीडीपी) का शुभारंभ किया। एक प्रायोगिक चरण में कार्यक्रम हेतु चुने गए कुल 53 समूहों में से कितने बागवानी समूहों में यह कार्यक्रम लागू किया जाएगा?
(a) 25
(b) 20
(c) 15
(d) 12
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 31 मई‚ 2021 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बागवानी के समग्र विकास को सुनिश्चित करने हेतु बागवानी कलस्टर विकास कार्यक्रम (सीडीपी) का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य पहचान किए गए बागवानी समूहों को उगाना और विकसित करना है‚ जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।
- एक प्रायोगिक चरण में कार्यक्रम हेतु चुने गए कुल 53 समूहों में से 12 बगावानी समूहों में यह कार्यक्रम लागू किया जाएगा।
- यह कार्यक्रम भारतीय बागवानी क्षेत्र से संबंधित सभी प्रमुख मुद्दों को संबोधित करेगा‚ जिसमें पूर्व उत्पादन‚ उत्पादन‚ कटाई के बाद प्रबंधन‚ रसद‚ विपणन और ब्रांडिंग शामिल हैं।
- यह कार्यक्रम भौगोलिक विशेषज्ञता का लाभ उठाने और बागवानी समूहों के एकीकृत और बाजार के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने हेतु डिजाइन किया गया है।
- पायलट प्रोजेक्ट से मिली सीख के आधार पर सभी चिह्नित समूहों को कवर करने हेतु कार्यक्रम को बढ़ाया जाएगा।
- इस कार्यक्रम से 10 लाख किसान और मूल्य शृंखला से संबंधित हितधारक लाभान्वित होंगे।
- सीडीपी से सभी 53 समूहों में लागू होने पर 10,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश को आकर्षित करने की उम्मीद है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…