प्रश्न-मई‚ 2021 में किस राज्य में पौधरोपण से संबंधित ‘अंकुर योजना’ शुरू की गई है?
(a) छत्तीसगढ़
(b) झारखंड
(c) मध्य प्रदेश
(d) उत्तराखंड
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- मई‚ 2021 में मध्य प्रदेश सरकार ने अंकुर योजना की शुरूआत की है।
- इस योजना के तहत नागरिकों को मानसून के दौरान पेड़ लगाने पर सम्मानित किया जाएगा।
- राज्य सरकार पौधरोपण की पहल करने वाले लोगों को उनकी भागीदारी के लिए प्राणवायु पुरस्कार प्रदान करेगी।
- योजना का उद्देश्य पौधरोपण हेतु अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
- जो लोग वृक्षापरोण अभियान में हिस्सा लेना चाहते हैं वह वायुदूत ऐप पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
- प्रतिभागियों को पौध रोपण करते समय एक तस्वीर अपलोड करनी होगी और 30 दिनों तक पौधे की देखभाल के बाद दूसरी तस्वीर अपलोड करनी होगी।
- सत्यापन के बाद मुख्यमंत्री प्रत्येक जिले से चयनित विजेताओं को प्राणवायु पुरुस्कार प्रदान करेंगे।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20210522N8&LocID=1