प्रश्न- 25 मई 2020 को भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया। उन्होंने हेलसिंकी ओलंपिक (1952) में किस देश के विरुद्ध 6-1 से मिली जीत में पांच गोल किए थे जो कि एक रिकॉर्ड है?
(a) दक्षिण कोरिया
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) नीदरलैंड
(d) जापान
उत्तर- (c)
संबंधित तथ्य
- 25 मई 2020 को भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया।
- उन्होंने लंदन (1948), हेलसिंकी (1952, उप-कप्तान) और मेलबर्न (1956, कप्तान) ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका का निर्वहन किया था।
- हेलसिंकी ओलंपिक में उन्होंने नीदरलैंड के विरुद्ध 6-1 से मिली जीत में पांच गोल किए थे जो कि एक रिकॉर्ड है।
- वह वर्ष 1975 में विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर भी रहे।
- देश के महानतम एथलीटों में से एक बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा चुने गए आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महानतम ओलम्पियनों में शामिल थे।
लेखक –विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://aajtak.intoday.in/sports/story/end-of-an-era-hockey-legend-balbir-singh-sr-dies-tspo-1-1194120.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Balbir_Singh_Sr.