‘बर्नार्ड बी’ ग्रह पर जीवन की संभावना

life might exist on new planet discovered around Barnard's star

प्रश्न-जनवरी, 2019 में वैज्ञानिकों ने ‘बर्नार्ड बी’ नामक ग्रह पर जीवन के अनुकूल परिस्थितियां विद्यमान होने की संभावना व्यक्त की है। इस ग्रह का आकार पृथ्वी की तुलना में है-
(a) 2 गुना अधिक
(b) 3 गुना अधिक
(c) 5 गुना अधिक
(d) 10 गुना अधिक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 जनवरी, 2019 को सिएटल में आयोजित अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी (AAS) की 233वीं बैठक के दौरान विलानोवा विश्वविद्यालय के खगोलविदों ने हाल ही में खोजे गए ‘बर्नार्ड बी’ ग्रह पर जीवन के अनुकूल परिस्थितियां विद्यमान होने की संभावना व्यक्त की है।
  • इन खगोलविदों के अनुसार यदि इस ग्रह की आंतरिक सतह में गर्म लोहा या निकेल मौजूद हो तथा भूतापीय गतिविधियां (Geothermal Activities) संचालित हो रही हों, तो इस ग्रह पर जीवन पनप सकता है।
  • उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2018 में अकादमिक जर्नल ‘नेचर’ (Nature) में बर्नार्ड बी ग्रह की खोज से संबंधित एक लेख प्रकाशित हुआ था।
  • बर्नार्ड बी ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का लगभग 3 गुना है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://phys.org/news/2019-01-paper-potential-primitive-life-icy.html

https://earthsky.org/space/barnard-star-planet-primitive-life-heat

http://www.astronomy.com/news/2019/01/life-might-exist-on-the-new-planet-discovered-around-barnards-star