बरेंद्र कृष्ण ढल

Journalist Barendra Krushna Dhal

प्रश्न-प्रसिद्ध पत्रकार बरेंद्र कृष्ण ढल किस भाषा के पत्रकार थे?
(a) उड़िया
(b) मराठी
(c) गुजराती
(d) असमिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 अगस्त, 2016 को प्रसिद्ध उड़िया पत्रकार, साहित्यकार एवं लोकप्रिय स्तंभकार बरेंद्र कृष्ण ढल का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उन्होंने 19 पुस्तकों की रचना की। उनकी प्रसिद्ध कृतियों में निषेदा प्रेमा, नाइका और मुखा का नाम आता है। उन्होंने 6 बांग्ला उपन्यासों का अनुवाद भी किया।
  • समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में उनका लेख खुला विचार शीर्षक से प्रकाशित होता था।
  • 17 मार्च, 1939 को कटक जिले के बनाकी में जन्मे बरेंद्र कृष्ण ढल ने भुवनेश्वर में 1985 में राज्य का पहला पुस्तक मेला आयोजित किया था।
  • उन्हें वर्ष 1993 में बंगाली उपन्यास सम्बा के अनुवाद के लिए साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.newindianexpress.com/states/odisha/Veteran-scribe-Barendra-Dhal-passes-away-at-77/2016/08/10/article3572199.ece
http://www.odishanewsinsight.com/odisha/veteran-odia-journalist-barendra-krushna-dhal-dies-at-77/
http://timesofindia.indiatimes.com/city/bhubaneswar/Veteran-journalist-Barendra-Krushna-Dhal-passes-away/articleshow/53619220.cms