उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2015 के पुरस्कारों/सम्मानों की घोषणा

Bharat Bharti Honor To Senior author Vishwanath Tripathi

प्रश्न-वर्ष 2015 का उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का भारत-भारती सम्मान किस साहित्यकार को दिए जाने की घोषणा की गयी-
(a) असगर वजाहत
(b) विश्वनाथ त्रिपाठी
(c) शेरजंग गर्ग
(d) गंगा प्रसाद विमल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 अगस्त, 2016 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में वर्ष 2015 के उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के सम्मानों/पुरस्कारों पर निर्णय लिया गया।
  • इस बैठक में सर्वसमत्ति से वर्ष 2015 में प्रकाशित पुस्तकों के अनुसार निम्न साहित्यकारों को पुरस्कृत/सम्मानित करने हेतु चयनित किया गया-
  • भारत-भारती सम्मान (पांच लाख रुपये)-डॉ.विश्वनाथ त्रिपाठी, दिल्ली।
  • लोहिया साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-असगर वजाहत, दिल्ली
  • हिन्दी गौरव सम्मान (चार लाख रुपये)-डॉ. शेरजंग गर्ग, गुड़गांव
  • महात्मा गांधी साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-गंगा प्रसाद विमल, नई दिल्ली
  • अवन्ती बाई साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-डॉ. दीन मुहम्मद दीन, मैनपुरी
  • राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान (चार लाख रुपये) हिन्दी प्रचार सभा, हैदराबाद
  • साहित्य भूषण सम्मान (2 लाख रुपये)
    1. रमाकांत पांडेय ‘अकेले’, सीतापुर
    2. रवीन्द्र वर्मा, लखनऊ
    3. दिनेश पालीवाल, इटावा
    4. डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी, बरेली
    5. राजाराम सिंह, आजमगढ़
    6. संजीव, दिल्ली
    7. दामोदत्तर दीक्षित, लखनऊ
    8. विजय किशोर मानव, गाजियाबाद
    9. राजेंद्र राजन, सहानपुर
    10. डॉ.सुधाकर अदीब, लखनऊ
  • उपरोक्त सम्मानों के अतिरिक्त लोक भूषण, कलाभूषण, विद्याभूषण, विज्ञान भूषण, पत्रकारिता भूषण, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण, बाल साहित्य, मधुलिमये साहित्य सम्मान, पं. श्री नारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान, विधि भूषण, सौहार्द सम्मान (राशि 2 लाख रुपये) इस अवसर पर विभिन्न साहित्यकारों के लिए घोषित किए गये।
  • हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान (एक लाख रुपये)-राम देव धुरंधर, मारीशस एवं आलोक मिश्र, यू.एस.ए. को दिए जाने की घोषणा की गयी।
  • विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान (50 हजार रुपये)- डॉ.अनिल कुमार त्रिपाठी, लखनऊ और प्रो. वशिष्ट अनूप, वाराणसी को दिया जाएगा।
  • सूर पुरस्कार-बालकृष्ण गर्ग, मलिक मुहम्मद जायसी पुरस्कार-मदन मोहन पांडेय ‘मनोज’, श्रीधर पाठक पुरस्कार-डॉ. इन्द्र सेंगर, राहुल सांस्कृत्यायन पुरस्कार-डॉ. शत्रुघ्न पांडेय, कबीर पुरस्कार-डॉ. आलमगीर अली अहमद को प्रदान किया जायेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://uphindisansthan.in/Information%20Centre/Web/Press/Page%201.htm
http://navbharattimes.indiatimes.com/metro/lucknow/other-news/dr-viswanath-will-honor-bharat-bharati/articleshow/53494168.cms
http://www.amarujala.com/lucknow/bharat-bharti-honor-to-senior-artist-vishwanath-tripathi
http://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-bharat-bharati-award-to-dr-vishwanath-tripathi-14425465.html