फ्यूचर पॉलिसी अवॉर्ड, 2018

Future Policy Award 2018 crowns best policies on agroecology and sustainable food systems

प्रश्न-12 अक्टूबर, 2018 को भारत के किस राज्य को यूएन खाद्य एवं कृषि संगठन के प्रतिष्ठित ‘फ्यूचर पॉलिसी गोल्ड अवॉर्ड’, 2018 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a)  असम
(b)  मेघालय
(c)  गोवा
(d) सिक्किम
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 12 अक्टूबर, 2018 को भारत के सिक्किम राज्य को यूएन खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के प्रतिष्ठित ‘फ्यूचर पॉलिसी गोल्ड अवॉर्ड (Future Policy Gold Award), 2018 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
  • सिक्किम को यह पुरस्कार विश्व का पहला पूर्णतया जैविक कृषि राज्य बनने के लिए प्रदान किया जाएगा।




  • इस पुरस्कार को ‘ऑस्कर फॉर बेस्ट पॉलिसीज’ (Oscar for best policies) के नाम से भी जाना जाता है।
  • जबकि ब्राजील, डेनमार्क, क्यूटो (Quto) और इक्वेडोर को फ्यूचर पॉलिसी सिल्वर अवॉर्ड प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष का पुरस्कार (UNFAO), वर्ल्ड फ्यूचर काउंसिल (WFC) और आईएफओएएम – ऑर्गेनिक्स इंटरनेशनल द्वारा सह-संगठित है।

लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.worldfuturecouncil.org/press-release-2018-fpa2018-winners/vvvvvvv
http://www.fao.org/india/news/detail-events/en/c/1157760/