छठां भारतीय अंतरराष्ट्रीय सिल्क मेला, 2018

6th INDIA INTERNATIONAL SILK FAIR, 2018

प्रश्न-16-18 अक्टूबर, 2018 के मध्य छठें भारतीय अंतरराष्ट्रीय सिल्क मेला, 2018 का आयोजन कहां किया गया?
(a) जयपुर
(b) गांधीनगर
(c) नोएडा
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 16-18 अक्टूबर, 2018 के मध्य छठें भारतीय अंतरराष्ट्रीय सिल्क मेले (6th India International Silk Fair : IISF) का आयोजन प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया गया।
  • केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने आईआईएसएफ, 2018 का उद्घाटन किया।
  • इस तीन दिवसीय मेले का आयोजन भारतीय सिल्क निर्यात संवर्धन परिषद (ISEPC) द्वारा किया जा रहा है।




  • इस मेले में देश के विभिन्न हिस्सों में निर्मित रेशम और मिश्रित रेशम उत्पादों के 108 से भी अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे।
  • इसमें विभिन्न देशों के 218 से भी अधिक खरीदार भाग लेंगे।
  • गौरतलब है कि भारत विश्व में रेशम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  • रेशम उद्योग कृषि आधारित और श्रमजन्य उद्योग है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 80 लाख कारीगरों और बुनकरों को लाभदायक रोजगार उपलब्ध कराता है।

लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://www.theindiansilkexportpromotioncouncil.com/pressnote1.htm
http://www.indiainternationalsilkfair.com/