प्रश्न-हाल ही में किस प्रसिद्ध संगीतकार गीतकार को जापान के प्रतिष्ठित ‘फुकुओका ग्रैंड पुरस्कार-2016’ से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई?
(a) गुलजार
(b) ए.आर. रहमान
(c) उस्ताद अमजद अली खां
(d) जाकिर हुसैन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 30 मई, 2016 को प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, गीतकार तथा गायक ए.आर. रहमान को ग्रैंड श्रेणी में जापान के प्रतिष्ठित ‘फुकुओका पुरस्कार-2016’ से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।
- फुकुओका शैक्षणिक पुरस्कार फिलीपींस के प्रसिद्ध इतिहासकार, पत्रकार तथा लेखक अंबेथ आर. ओकैम्पो (Ambeth R.OCAMPO) तथा कला एवं संस्कृति पुरस्कार पाकिस्तान की प्रसिद्ध वास्तुकार यास्मीन लारी को प्रदान किया जाएगा।
- ज्ञातव्य है कि इनसे पहले प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खान, प्रसिद्ध पर्यावरण विद् वंदना शिवा, प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर, मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम, प्रसिद्ध लेखक आशीष नंदी, प्रसिद्ध सितारवादक पंडित रविशंकर प्रसाद तथा प्रसिद्ध इतिहासकार एवं समाजशास्त्री रामचन्द्र गुहा इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://fukuoka-prize.org/en/laureate/prize/gra/arrahman.php