फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप, 2019

2019 FIFA Women's World Cup
प्रश्न-7 जुलाई, 2019 को संपन्न फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप, 2019 का खिताब लगातार दूसरी बार अमेरिका ने जीत लिया। अमेरिका ने फाइनल मैच में किसे पराजित किया?
(a) स्वीडन
(b) इंग्लैंड
(c) फ्रांस
(d) नीदरलैंड्स
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 7 जून-7 जुलाई, 2019 के मध्य फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप का 8 वां संस्करण फ्रांस के नौ शहरों में संपन्न हुआ।
  • फ्रांस ने पहली बार महिला विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की है। लेकिन यूरोपीय देश में यह टूर्नामेंट तीसरी बार आयोजित हुआ है।
  • विश्व कप के इस आठवें आयेाजन में 24 टीमों ने प्रतिभाग किया।
  • इस बार विश्व कप में चार नए देशों की टीमों ने एंट्री की है। इनमें चिली, स्कॉटलैंड, द. अफ्रीका और जमैका की टीमें शामिल हैं।
  • महिला फुटबॉल विश्व कप, 2019 का शुभंकर मुर्गी का बच्चा ‘एटी’ (ettie) था। यह जिदंगी और फुटबॉल दोनों से जुड़े जुनून का प्रतीक है।
  • ‘एटी’ को फूटिक्स की बेटी कहा गया, जो वर्ष 2018 में हुए फीफा पुरुष विश्व कप का शुभंकर था।
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • विजेता-अमेरिका (2-0 से), लगातार दूसरा एवं कुल चौथा खिताब
  • उपविजेता-नीदरलैंड्स
  • तीसरा स्थान-स्वीडन
  • चतुर्थ स्थान-इंग्लैंड
  • टूर्नामेंट में प्रदत्त पुरस्कार
  • एडिडास गोल्डेन बॉल अवॉर्ड-मेगन रेपिनो (अमेरिका)
  • एडिडास गोल्डेन बूट अवॉर्ड-मेगन रेपिनो (अमेरिका)
  • एडिडास सिल्वर अवॉर्ड-लुसी ब्रॉन्ज (इंग्लैंड)
  • एडिडास ब्रांज बॉल अवॉर्ड-रोज लावेले (अमेरिका)
  • एडिडास सिल्वर बूट अवॉर्ड-एलेक्स मॉर्गन (अमेरिका)
  • एडिडास ब्रांज बूट अवॉर्ड-एलेन व्हाइट (इंग्लैंड)
  • फीफा यंग प्लेयर अवॉर्ड-गियूलिया ग्वीन (जर्मनी)
  • फीफा फेयर प्ले ट्रॉफी-फ्रांस
  • अमेरिकी कप्तान मेगन रेपिनो लगातार तीन विश्व कप फाइनल खेलने वाली अमेरिका की पहली तथा विश्व की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं।
  • मेगन के अतिरिक्त जर्मनी की ब्रिजिट फ्रिंज ने यह उपलब्धि हासिल की है।
  • विश्व कप में अमेरिका के द्वारा कुल 26 गोल किए गए हैं, जो टूर्नामेंट के इतिहास में एक विश्व में सर्वाधिक हैं।
  • उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय रेपिनो विश्व कप के फाइनल में गोल करने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गर्ईं।
  • अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम ने लगातार तीन बार फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम होने की उपलब्धि हासिल की।
  • अमेरिकी कोच जिस एलिस भी पहली कोच बनीं जिन्होंने वर्ष 1930 में इटली के कोच विटोरियो पोजो के बाद लगातार दो विश्व कप खिताब (पुरुष या महिला) जीते हैं।
  • महिला फुटबॉल विश्व कप की शुरूआत वर्ष 1991 में हुई थी तब से प्रत्येक चार वर्ष के बाद इसका आयोजन किया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://en.wikipedia.org/wiki/2019_FIFA_Women%27s_World_Cup

https://www.fifa.com/womensworldcup/awards/

https://www.fifa.com/womensworldcup/matches/?#knockoutphase