फिन्ट्रो हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल-2015

fintro hockey world league semifinal 2015

प्रश्न-फिन्ट्रो हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल-2015 का आयोजन कहां किया गया?
(a) बेल्जियम
(b) न्यूजीलैंड
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) नीदरलैंड
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 जून से 5 जुलाई, 2015 के मध्य फिन्ट्रो हॉकी वर्ल्ड लीग सेमी फाइनल (Fintro Hokey World League Semi Final-2015) पुरुष व महिला वर्ग की प्रतियोगिता एंटवर्प, वेल्जियम में संपन्न हुई।
  • 5 जुलाई, 2015 को प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान वेल्जियम को 1-0 से हराकर, खिताब जीता लिया।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ब्रिटेन से 5-1 से हारकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर रही, जबकि ब्रिटेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • वेल्जियम के कप्तान जॉन-जॉन डोमेन को देश के लिए 300वां मैच खेलने पर फिन्ट्रो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • अन्य पुरस्कारों का विवरण निम्नवत है-
  • हीरो सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी पुरस्कार-ब्लेक गोवर्स (ऑस्ट्रेलिया)
  • फिन्ट्रो सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरस्कार-डेविड हार्टे (आयरलैंड), हीरो टॉप स्कोरर-ब्लेक गोवर्स (ऑस्ट्रेलिया) 7 गोल।
  • उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरा, तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों ने ओलम्पिक-2016 के लिए अर्हता प्राप्त की।
  • ध्यातव्य है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेल-2014 में स्वर्ण पदक जीतकर पहले ही ओलम्पिक-2016 की अर्हता प्राप्त कर ली है।
  • जबकि प्रतियोगिता के महिला वर्ग के फाइनल में 5 जुलाई को नीदरलैंड ने कोरिया को 2-1 से हराकर, खिताब जीता।
  • तीसरे व चौथे स्थान पर क्रमशः ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की टीमें रहीं, तथा भारतीय महिला टीम ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
  • प्रतियोगिता के महिला वर्ग के पुरस्कारों का विवरण निम्नवत है-
  • फिन्ट्रो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार-लिडेविज वेल्टेन (नीदरलैंड)
  • फिन्ट्रो सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर-सैली रदरफोर्ड (न्यूजीलैंड)
  • हीरो टॉप स्कोरर-जोडी केनी (ऑस्ट्रेलिया)
  • हीरो सर्वश्रेष्ठ जूनियर पुरस्कार-एक्सान डे वार्ड (नीदरलैंड)

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.fih.ch/events/hockey-world-league/hockey-world-league-semi-final-antwerp-2015-m/news/ciriello-strikes-late-as-kookaburras-take-glory-in-antwerp/