फिट इंडिया फ्रीडम रन

प्रश्न-14 अगस्त, 2020 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का शुभारंभ किया। इस दौड़ का समापन कब होगा?
(a) 30 अगस्त, 2020
(b) 5 सितंबर, 2020
(c) 2 अक्टूबर, 2020
(d) 14 नवंबर, 2020
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 अगस्त, 2020 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का शुभारंभ किया।
  • यह देशव्यापी दौड़ सरकार की मेजबानी और निजी संगठनों की भागीदारी के साथ शुरू की गई है।
  • इसके तहत प्रतिभागी 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से 2 अक्टूबर, 2020 को महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के बीच अपनी सुविधानुसार कहीं से भी किसी भी गति से (सुविधा के अनुसार समय) पर दौड़ सकते हैं।
  • इस सबसे बड़ी देशव्यापी दौड़ में सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) सहित वाईएएस सशस्त्र बल के साथ ही भारतीय रेलवे, सीबीएसई और आइसीएसई के स्कूल भी भाग लेंगे।
  • इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) एवं युवा कार्यक्रम विभाग की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के 75 लाख स्वयंसेवक और देशभर में मौजूद भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षु भी इसमें भागीदारी कर रहें हैं, जो फिट इंडिया के लिए दौडेंगे।
  • इसमें 12 लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है।
  • इस दौड़ का उद्देश्य लोगों को फिटनेस गतिविधियों के संबंध में प्रेरित करना है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1645893