प्रश्न-14 अगस्त, 2020 को केंद्रीय मंत्री महेंन्द्र नाथ पांडेय और अश्वनी चौबे ने संयुक्त रूप से किस शहर के लिए मोबाइल लैब लबाइक (धनवंतरी चलंत अस्पताल) का वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया?
(a) बक्सर
(b) भागलपुर
(c) लखनऊ
(d) वाराणसी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 14 अगस्त, 2020 को केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने संयुक्त रूप से वाराणसी (प्रधानमंत्री का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र) के लिए मोबाइल लैब लबाइक (धनवंतरी चलंत अस्पताल) का वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
- यह मोबाइल लैब गांव एवं शहरों में घूम-घूम कर ऑन द स्पॉट 76 प्रकार के ब्लड जांच एवं टेलीमेडिसीन की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
- आईसीएमआर से अधिकृत पायलट परियोजना के तहत इसकी शुरुआत की गई है।
- हाल ही में इससे पूर्व इस सुविधा का शुभारंभ बिहार के बक्सर एवं भागलपुर में किया गया है।
- बीमार मरीजों को एम्स पटना के बेहतरीन चिकित्सक टेलीमेडिसीन के माध्यम से दूरस्थ चिकित्सा प्रदान करेंगे।
- सभी मरीजों का रिकॉर्ड ट्रिपल आईआईटी, भागलपुर के विशेष सर्वर एवं मुख्य डाटा सेंटर पर भी संरक्षित होगा।
- डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड कार्यकारी एजेंसी ऑलसोल टेक्नोलॉजी एक्युस्टर टेक्नोलॉजीज द्वारा तैयार किया जाएगा जिसे एम्स पटना और ट्रिपल आईआईटी, भागलपुर तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…