फिक्की फ्रेम्स-2016

FICCI FRAMES 2016

प्रश्न-30 मार्च-1 अप्रैल, 2016 के दौरान मीडिया और मनोरंजन उद्योग का वार्षिक सम्मेलन ‘फिक्की फ्रेम्स-2016’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) गोवा
(b) मुंबई
(c) नई दिल्ली
(d) जयपुर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 मार्च से 1 अप्रैल, 2016 के मध्य मीडिया और मनोरंजन उद्योग का वार्षिक सम्मेलन ‘फिक्की फ्रेम्स-2016’ का आयोजन मुंबई में किया।
  • ‘फिक्की फ्रेम्स-2016’ का मुख्य विषय (Theme) ‘बदलाव या विध्वंसः डिजिटल वर्ष’(Change or Perish: The year of Digital’) रहा।
  • यह मनोरंजन क्षेत्र के उद्योग में लगभग सभी महत्वपूर्ण धारकों को आकर्षित करने का अग्रणी व्यापार सम्मेलन है। यह एशिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा सम्मेलन है।
  • 1 अप्रैल, 2016 को सूचना एवं प्रसारण सचिव सुनील अरोड़ा ने इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 598 करोड़ की लागत से ‘राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन’ को मंजूरी दे दी है।
  • इससे देश की समृद्ध फिल्म और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण और बढ़ावा मिल सकेगा।
  • उन्होंने कहा कि मुंबई में फिल्म प्रभाग के परिसर में भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा, जिसमें कई संवादात्मक प्रदर्शनियां होंगी।
  • उन्होंने कहा कि जो राज्य फिल्मों के अधिक अनुकूल होंगे, उन्हें सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के हिस्से के रूप में एक पुरस्कार शुरू किया गया है।
  • वर्ष 2016 में गुजरात सबसे अधिक फिल्म अनुकूल राज्य घोषित किया गया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश और केरल हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ficci-frames.com/frames/frames-index.html
http://www.ficci-frames.com/frames/brochure16.pdf
http://pib.nic.in/newsite/printrelease.aspx?relid=138478