प्रश्न-17 फरवरी‚ 2021 को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट कॅरियर में कितने मैच खेले हैं?
(a) 69
(b) 72
(c) 84
(d) 93
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 17 फरवरी‚ 2021 को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
- डु प्लेसिस ने नवंबर‚ 2012 में एडीलेड में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।
- उन्होंने अंतिम टेस्ट मैच फरवरी‚ 2021 में रावलपिंडी में पाकिस्तान के विरुद्ध खेला।
- उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट कॅरियर में 69 मैच खेले और 4163 रन बनाए‚ जिसमें 10 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…